फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   High Speed Bikes Accident Three Youngman Died Etah

तेज रफ्तार ने थाम दिया तीन युवकों की जिंदगी का सफर, त्योहार पर गांव में छाया मातम

Thu, 12 Nov 2020 11:52 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 12 Nov 2020 11:52 AM IST
सार

विशाल, अंकित और छोटू की मौत हो गई

विज्ञापन
High Speed Bikes Accident Three Youngman Died Etah
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जनपद के सकरौली क्षेत्र के गांव चिरावली के पास बुधवार की देर रात तेज रफ्तार वाहन ने लग्न समारोह से लौट रहे बच्चे और नाबालिग समेत पांच लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल पांचों को आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां देर रात नाबालिग और दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, बच्चे और एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


गांव चिरावली निवासी अंकित (17) पुत्र हरेंद्र पाल सिंह, तहेरे भाई विशाल (20) पुत्र नरेंद्रपाल सिंह और बुआ का बेटा विमल उर्फ छोटू पुत्र पिंटू सिंह निवासी जरानी की हादसे में मौत हुई है। जबकि पुष्कर पुत्र धर्मेंद्र और अंकित का पांच वर्षीय भतीजा प्रिंस पुत्र उपेंद्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का उपचार एसएन मेडिकल कालेज आगरा में चल रहा है। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि गांव चिरावली निवासी अंकित (17) पुत्र हरेंद्र पाल सिंह की बहन तनिष्का का लग्न तिलक समारोह फिरोजाबाद के गांव कातिकी में था। यहां से अंकित, उसका तहेरा भाई विशाल (20), बुआ का बेटा विमल उर्फ छोटू पुत्र पिंटू सिंह निवासी जरानी, पुष्कर पुत्र धर्मेंद्र और अंकित का भतीजा प्रिंस (5) पुत्र उपेंद्र कार्यक्रम समाप्त होने पर कार से बुधवार की देरशाम घर लौट रहे थे। गांव के नजदीक ही कुछ लोग कार से उतर कर पैदल ही घर की ओर चल दिए। साथ ही दो लड़के बाइक से आ रहे थे, इन सभी को अज्ञात वाहन चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खुलासा: दवा की ओवरडोज से हुई थी अंतरराष्ट्रीय पहलवान की मौत, पुलिस गिरफ्त में महिला ने बताए 'राज'

मृतकों में तीन शवों का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। परिवार की खुशियां मातम में बदल गई और चहुंओर चीत्कार मचा हुआ है। गांव में तीनों युवकों के शव पहुंचने पर अधिकांश घरों में चूल्हे तक नहीं सुलगे। ग्रामीणों की भीड़ मृत युवकों के घर पर लगी रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed