फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   High-speed autos collide in Kheragarh, five injured including mother and son

Agra News: खेरागढ़ में तेज रफ्तार ऑटो टकराए, मां-बेटे संग 5 घायल

Thu, 18 Jun 2026 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 18 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
High-speed autos collide in Kheragarh, five injured including mother and son
फोटो 4+3 खेरागढ़ सड़क हादसासीएचसी पर पहुंचे घायलों को संभालते चिकित्सक।क्षतिगस्त ऑटो 2।हादसे - फोटो : Archive
खेरागढ़। सैंया-खेरागढ़ मार्ग पर बुधवार शाम तेज रफ्तार दो ऑटो में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला, उसके सात महीने के मासूम बच्चे और ऑटो चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के वक्त वहां से गुजर रहे एसडीएम खेरागढ़ ने घायलों को अपनी सरकारी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेरागढ़ पहुंचाया।
विज्ञापन


हादसा शाम 4 बजे करीब हुआ। गांव बोथपुरा मनियां, धौलपुर निवासी 24 वर्षीय सपना पत्नी बनवारी बुधवार सुबह अपने मायके बोथपुरा से ससुराल नगला महासुख (खेरागढ़) आई थी। दोपहर बाद जब वह वापस लौट रही थी, तभी यह हादसा हो गया। हादसे में सपना, उसका सात माह का बेटा कान्हा, 12 वर्षीय आशू पुत्र जगदीश और ऑटो चालक 19 वर्षीय कन्हैया पुत्र धन सिंह निवासीगण बोथपुरा घायल हो गए। वहीं, दूसरे ऑटो में सवार कस्बा खेरागढ़ के खटीकपाड़ा निवासी 50 वर्षीय गुड्डू पुत्र गुलाब सिंह अपनी बुजुर्ग मां को आगरा से दवा दिलवाकर लौट रहे थे। वे सैंया से खेरागढ़ आने के लिए ऑटो में बैठे थे। परिजन के मुताबिक, हादसे में गुड्डू को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उनकी बुजुर्ग मां सुरक्षित हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद दूसरे ऑटो का चालक मौके से भाग गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उधर, सीएचसी खेरागढ़ में तैनात डॉक्टरों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल गुड्डू, चालक कन्हैया और किशोर आशू की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। खेरागढ़ पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने गाड़ी से अस्पताल भिजवाए घायल
हादसे के समय संयोगवश खेरागढ़ के एसडीएम विनोद चौधरी घटनास्थल से गुजर रहे थे। खून से लथपथ घायलों की चीख-पुकार सुनकर उन्होंने अपनी गाड़ी से सभी घायलों को सीएचसी खेरागढ़ भिजवाया, मौके पर मौजूद राहगीर और ग्रामीण एसडीएम की मानवता की सराहना करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed