फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heavy jam on the highway and MG Road in Agra on Monday

Agra: स्कूल खुलने के पहले दिन हाईवे से एमजी रोड तक जाम, पुलिस के नहीं थे इंतजाम, लोग हुए परेशान

Tue, 05 Jul 2022 05:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Jul 2022 05:33 PM IST
सार

आगरा में सोमवार को लोग जाम से जूझे। हाईवे से लेकर एमजी रोड तक जाम लगा रहा। जाम में स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बसें और मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस भी फंस गईं। 

विज्ञापन
Heavy jam on the highway and MG Road in Agra on Monday
खंदारी चौराहे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में सोमवार को स्कूल खुलने के पहले दिन ही यातायात पुलिस के इंतजाम धरे रह गए। खंदारी पर शीतला मंदिर मेले में दर्शन के लिए आने वाले लोगों की भीड़ से सुबह से शाम तक जाम लगा रहा। भगवान टॉकीज से दीवानी तक ट्रैफिक का दबाव अधिक होने से वाहन फंस गए। कलेक्ट्रेट स्थित ओवरब्रिज पर एक स्कूल की बस खराब होने से दिक्कत हुई। इससे एमजी रोड पर वाहनों की लाइन लग गई। तकरीबन दो घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बसें और मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस को भी जाम में फंसना पड़ा।

विज्ञापन


खंदारी चौराहे से केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर शीतला मंदिर मेला लगता है। सोमवार को सुबह सात बजे से ही लोग पहुंचने लगे थे। इससे जाम की समस्या होने लगी थी। यह जाम खंदारी चौराहे तक पहुंच गया। इस कारण सर्विस रोड पर भगवान टाकीज और मऊ रोड की तरफ जाने वाले मार्ग पर वाहन फंस गए। यहां पर पुलिस भी तैनात की गई थी। मगर, बेतरतीब तरीके से वाहनों के निकलने के कारण यातायात सामान्य नहीं हो सका।

विज्ञापन

दीवानी पर गोल चक्कर से वाहनों के मुड़ने से जाम

भगवान टाकीज से दीवानी चौराहे तक भी वाहनों की लाइन लगी। दीवानी पर गोल चक्कर से वाहन मुड़ रहे थे। हरीपर्वत और खंदारी मार्ग की तरफ से आने वाले वाहनों के नेहरू नगर, सूरसदन की तरफ जाने के लिए मुड़ने से जाम लगा। यहां पुलिस भी तैनात नहीं थी। इससे दोपहर 12 बजे से दो बजे तक समस्या रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर स्कूल बस खराब, मार्ग परिवर्तन

दोपहर में 2:30 बजे कलेक्ट्रेट पर स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक बस ओवरब्रिज पर खराब हो गई। बस के पहिये जाम हो गए थे। बस के बीच सड़क पर रुकने की वजह से कुछ ही देर में जाम लग गया। स्कूली वाहनों की संख्या अधिक थी। वो भी फंस गए। सूचना पर यातायात पुलिसकर्मी पहुंचे। 

उन्होंने चौराहे से ट्रैफिक को एक ही मार्ग पर डायवर्ट किया। इसके बाद निकाला गया। क्रेन की मदद से खराब बस को हटाने का प्रयास किया, लेकिन फायदा नहीं हुआ। बाद में मैकेनिक को बुलाया गया। उसने बस सही की। तकरीबन डेढ़ घंटे बाद बस को हटाया जा सका। यातायात निरीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस खराब हुई थी। उसे सही कराकर हटाया गया।

देहली गेट पर दो दिन बाद ही सड़क पर आ गए वाहन

दो दिन पहले यातायात पुलिस ने देहली गेट पर अस्पतालों के बाहर सड़क पर खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया था। वाहनों के चालान काटे थे। मगर, इसका असर कम ही हुआ। सोमवार को वाहन सड़क पर खड़े नजर आए। उन्हें हटाने वाला भी कोई नहीं था।

थाने के सामने हाईवे पर वाहनों की पार्किंग बन गई समस्या

थाना सिकंदरा के सामने वाहनों की पार्किंग बना दी गई है। एक तरफ ऑटो खड़े होते हैं तो दूसरी तरफ मथुरा, दिल्ली की तरफ जाने वाली बसें खड़ी होती हैं। इससे चौराहे पर सुबह दस से 12 बजे तक जाम की समस्या आम है। थाना होने के बावजूद वाहनों पर कार्रवाई न के बराबर ही है।

खंदारी चौराहे पर पुलिस ने ही खड़ी की मेटाडोर

खंदारी चौराहे पर दयालबाग पुलिस चौकी के सामने पुलिस ने एक मेटाडोर को खड़ा कर दिया है। इससे रास्ता रुक गया है। सोमवार को जाम लगने पर पैदल जाने वालों को भी रास्ता नहीं मिला। लोग बमुश्किल निकल पा रहे थे। 

सड़क पर वाहन खड़ा करने पर होगी कार्रवाई

एसपी यातायात अरुण चंद ने बताया कि स्कूलों खुलने ट्रैफिक का दबाव अधिक था। पुलिसकर्मियों को और बेहतर तरीके से यातायात संचालन कराने के लिए निर्देशित किया जाएगा। जिन मार्ग पर सड़क पर वाहन खड़े किए जा रहे हैं, उनके संबंध में संबंधित थाना के प्रभारियों से वार्ता करके कार्रवाई कराई जाएगी।  

जाम से परेशानी

- केंद्रीय हिंदी संस्थान मार्ग पर यातायात बंद था। क्षेत्र के लोग दयालबाग से भगवान टॉकीज होकर गए। 
- आईएसबीटी से खंदारी चौराहे के सर्विस रोड की तरफ भी वाहन फंस गए। मऊ की तरफ नहीं जा सके। 
- मऊ रोड, कैलाश विहार, लायर्स कॉलोनी की तरफ भी वाहनों की लाइन लग गई। 
- भगवान टॉकीज चौराहे पर पुलिसकर्मी तैनात थे। मगर, वाहनों के बेतरतीब तरीके से निकलने से जाम लगा। एक घंटे तक वाहन फंसे। 
- भगवान टॉकीज पर बड़ी संख्या में स्कूलों की बसें निकलने लगीं। इससे हाईवे के सर्विस रोड और एमजी रोड पर वाहन फंस गए। 
- पालीवाल पार्क का गेट बंद है। स्कूली वाहन कमला नगर की तरफ जाने के लिए हरीपर्वत और सूरसदन की तरफ निकल रहे थे। इससे एमजी मार्ग पर जाम लग गया।  
- कलेक्ट्रेट पर बस खराब होने पर कुछ लोगों ने वाहनों को मंटोला की तरफ निकाला। कुछ लोग अपने वाहन सुभाष पार्क की तरफ ले गए। इससे फंस गए। पुलिस लाइन मार्ग, मंटोला की तरफ जाने वाले रास्ते पर जाम लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed