{"_id":"639458ddb500c8051e705849","slug":"health-of-45-children-deteriorated-after-eating-mid-day-meal-of-government-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: प्राथमिक विद्यालय का मिड डे मील खाने से बिगड़ी 50 बच्चों की तबीयत, 19 कराए गए भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: प्राथमिक विद्यालय का मिड डे मील खाने से बिगड़ी 50 बच्चों की तबीयत, 19 कराए गए भर्ती
Sat, 10 Dec 2022 03:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 10 Dec 2022 03:31 PM IST
सार
फिरोजाबाद जिले में सिरसागंज के प्राथमिक विद्यालय किसरांव का मामला है। यहां के प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील खाने के बाद बच्चों की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के सिरसागंज अरांव ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय किसरांव में शनिवार को मिड-डे मील खाने के बाद अचानक 50 बच्चों की हालत बिगड़ गई। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंबुलेंस से बीमार बच्चों को सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) पर भर्ती कर इलाज शुरू कराया। 19 बच्चों को अस्पताल मे भर्ती किया गया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय किसरांव में मिड डे मील में रसोइया बबली देवी और सीमा देवी ने बैगन, आलू की सब्जी और चावल बनाए थे। दोपहर 12 बजे खाना खाने के करीब एक घंटे के बाद ही बच्चों को खांसी आने लगी और सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। इसकी जानकारी बच्चों ने शिक्षकों को दी। दो बच्चों को उल्टियां होने लगीं तो शिक्षकों भी घबरा गए। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों को जानकारी दी। अभिभावक बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंचे।
मामला पुलिस के संज्ञान में आने पर थाना प्रभारी उदयवीर मलिक और सीएचसी अधीक्षक कपिल यादव ने एंबुलेंस को गांव भेजकर सभी 50 बच्चों को सामुदायिक केंद्र बुला लिया। इसमें 19 बच्चों की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें ड्रिप चढ़ाई गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. कपिल यादव का कहना है कि 19 बच्चों को भर्ती किया गया। बुखार, खांसी के मरीज थे। इसमें 15 बच्चों की कुछ देर बार छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी जांच के लिए पानी, मसाले और अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने रसोई घर को सील करा दिया है।