फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hatching of crocodiles begins in Chambal, 135 little guests arrive in 4 days

Agra News: चंबल में मगरमच्छों की हैचिंग शुरू, 4 दिन में आए 135 नन्हें मेहमान

Mon, 22 Jun 2026 01:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Hatching of crocodiles begins in Chambal, 135 little guests arrive in 4 days
बाह: चंबल नदी में मगरमच्छ की हैचिंग
बाह। घड़ियालों के बाद बाह रेंज में मगरमच्छ की हैचिंग शुरू हो गई है। चार दिन में अंडों से निकले 135 नन्हें मेहमान नदी में पहुंच गए हैं। अप्रैल-मई में घड़ियालों के साथ ही मगरमच्छों की नेस्टिंग हुई थी।
विज्ञापन

जंगली जानवरों से अंडों की सुरक्षा के लिए वन विभाग ने नेस्ट पर जाली लगाई थी। हैचिंग पीरियड शुरू होते ही जाली को हटा दिया गया था। वन दरोगा राहुल जादौन, पंकज सिंह, राजेश कुमार, पुनीत कुमार, टिंकू नाविक ने मगरमच्छ शिशुओं को बालू से नदी तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं। रेंजर कुलदीप सहाय पंकज ने बताया नन्हे मेहमानों की निगरानी की जा रही है। मगरमच्छ की हैचिंग को लेकर लगातार गश्त की जा रही है, ताकि उनको जंगली जानवरों से बचाकर सुरक्षित चंबल नदी तक पहुंचाया जा सके। चंबल नदी में घड़ियालों की हैचिंग पूरी हो गई है। फरवरी में हुई गणना में 2938 घड़ियाल एवं 1512 मगरमच्छ मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed