फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Had a relationship with a woman on the pretext of marriage, report filed

Agra News: शादी का झांसा देकर महिला से बनाया संबंध, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 15 Oct 2023 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 15 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Had a relationship with a woman on the pretext of marriage, report filed
कासगंज। इंस्टाग्राम पर युवक ने महिला से दोस्ती की इसके बाद उसे शादी का झांसा देकर कासगंज बुलाया, साथ रहने के दौरान उससे संबंध बनाया। बाद में आरोपी युवक ने शादी से इंकार कर दिया। महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ अमांपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित महिला कानपुर जिले की रहने वाली है, उसने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक अंकित शेरपुर हुंडा गांव का निवासी है। आरोपी ने चार माह पूर्व उससे इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। बाद में आरोपी युवक अंकित ने महिला को शादी का झांसा देकर अपने पास बुलाया। महिला सितंबर माह में कासगंज पहुंची, तो उसने किसी मिलने वाले के घर महिला को रोका। वहां वह महिला के साथ रहा। दो दिन तक दोनाें पति पत्नी के रूप में रहे, इस दौरान युवक ने उसके साथ संबंध बनाया। बाद में महिला को वापस कानपुर भेज दिया और कानपुर आकर शादी की बातचीत करने का भरोसा दिया। महिला ने बताया कि जब अंकित को महिला ने बताया कि उसकी शादी हो चुकी है और तलाक भी हो चुका है। उसके बाद युवक ने फोन पर बातचीत करनी बंद कर दी। महिला ने अंकित के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed