{"_id":"6aae2b2abb30889b9d0091d9","slug":"agra-food-vans-to-start-at-cantt-and-idgah-stations-from-november-1-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: ट्रेन का इंतजार, भूख की नहीं रहेगी चिंता; आगरा कैंट-ईदगाह पर 1 नवंबर से लगेगी फूड वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: ट्रेन का इंतजार, भूख की नहीं रहेगी चिंता; आगरा कैंट-ईदगाह पर 1 नवंबर से लगेगी फूड वैन
Sat, 19 Sep 2026 11:56 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:56 AM IST
सार
आगरा कैंट और ईदगाह स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को अब खाने-पीने के लिए स्टेशन से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। दोनों स्टेशनों के सर्कुलेटिंग एरिया में एक नवंबर से पहली बार फूड वैन शुरू होंगी।
विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा कैंट और ईदगाह स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को अब चाय-नाश्ते और खाने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। दोनों स्टेशनों के सर्कुलेटिंग एरिया में पहली बार फूड वैन शुरू होने जा रही हैं। एक नवंबर से शुरू होने वाली इन वैन में चाय, कॉफी, पानी, नाश्ता, भोजन और पैक्ड खाद्य पदार्थ मिलेंगे।
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि आगरा कैंट और ईदगाह में पांच साल के लिए फूड वैन के अनुबंध दिए गए हैं। सर्कुलेटिंग एरिया में सुविधा होने से यात्रियों को सामान लेने के लिए स्टेशन से बाहर जाने और वापस आने में समय नहीं गंवाना पड़ेगा।
इससे कम समय में यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी कम होगी। मंडल में मथुरा जंक्शन के दोनों प्रवेश क्षेत्रों में भी फूड वैन शुरू की जाएंगी। चारों फूड वैन से पांच साल में 12.16 करोड़ रुपये से अधिक गैर-किराया आय का अनुमान है।