फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   guests will visit Taj Mahal, Agra Fort and Itmad-ud-Daulah Memorial During G-20 meeting in Agra

जी-20 बैठकः  चार घंटे ताज निहारेंगे मेहमान, इस दिन आम पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे महल, किला, एत्मादउद्दौला

Sun, 29 Jan 2023 04:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 29 Jan 2023 04:40 PM IST
सार

फरवरी में होने वाली जी-20 देशों की पहली बैठक आगरा में प्रस्तावित है। जी-20 के मेहमान  ताजमहल, आगरा किला और एत्मादउद्दौला स्मारक का भी भ्रमण करेंगे। इस दौरान आमजन के लिए यह स्मारक बंद रहेंगे। 

विज्ञापन
guests will visit Taj Mahal, Agra Fort and Itmad-ud-Daulah Memorial During G-20 meeting in Agra
ताजमहल - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में फरवरी में जी-20 की बैठक प्रस्तावित है। इस दौरान मेहमान ताजमहल, आगरा किला और एत्मादउद्दौला स्मारक देखने जाएंगे। 12 फरवरी को होने वाले भ्रमण के लिए तीनों स्मारक आम पर्यटकों के लिए चार घंटे बंद रहेंगे। जी-20 देशों के मेहमानों की देश में पहली बैठक 11 और 12 फरवरी को आगरा में प्रस्तावित है।

विज्ञापन


बैठक में हिस्सा लेने के लिए जी-20 देशों के प्रतिनिधि 10 फरवरी की रात तक आगरा आ जाएंगे। 11 फरवरी को महिला सशक्तिकरण को लेकर होने वाले एक सम्मेलन में जी-20 प्रतिनिधिमंडल शिरकत करेगा। 

विज्ञापन

सैलानियों को एक दिन पहले दे दी जाएगी सूचना

डीएम नवनीत सिंह चहल ने बताया कि 12 फरवरी को जी-20 देशों के मेहमान ताजमहल, किला और बेबी ताज देखेंगे। इस दौरान तीन से चार घंटे तक तीनों स्मारक आम पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे। अभी स्मारकों में दौरे का समय तय नहीं हुआ है। मेहमानों के भ्रमण कार्यक्रम के मुताबिक बंदी का समय तय किया जाएगा। सैलानियों को इसकी सूचना एक दिन पहले दे दी जाएगी, ताकि पर्यटकों को परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई देशों के मंत्री होंगे शामिल

11 और 12 फरवरी को आगरा में होने वाली जी-20 की पहली बैठक में कई देशों के मंत्री आएंगे। प्रशासन के पास आई प्राथमिक सूचना में पहली बैठक में महिला सशक्तिकरण के मुददे पर चर्चा के लिए मंत्री समूह की बैठक होगी। इनमें कई देशों के मंत्री होंगे जो संस्कृति और महिला सशक्तिकरण से जुड़े होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed