{"_id":"5e89d2238ebc3e78b6230400","slug":"guerilla-kosi-news-agr436743627","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट हाउस पर छापा, दो युवतियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेस्ट हाउस पर छापा, दो युवतियां बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। राजमार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर छापामार कार्रवाई की। जहां एक कमरे से दो युवतियों को पकड़ा है, जिनमें एक नेपाल की है। पुलिस ने दोनों को लॉकडाउन में फंसे होने की जानकारी देकर अस्पताल भेज दिया।
रविवार की दोपहर में राजमार्ग पर एक गेस्ट हाउस एवं ढाबा में लॉकडाउन के दौरान देह व्यापार होने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने छापा मारा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस की इस कार्रवाई की भनक लगते ही युवक वहां से भाग निकले। पुलिस ने गेस्ट हाउस के एक कमरा से दो युवतियों को पकड़ा, जिनमें एक युवती नेपाल की एवं दूसरी दिल्ली की बताई जा रही है।
पुलिस ने पूछताछ के बाद युवतियों को लॉकडाउन में फंसे होने की बात कहकर अस्पताल भिजवा दिया। इंस्पेक्टर आजाद पाल सिंह ने देह व्यापार जैसी घटना से इनकार करते हुए बताया कि युवतियों ने बताया कि वे मथुरा उपचार के लिए आई थीं। जहां से लौटते वक्त लॉकडाउन में फंस र्गइं। एक की तबियत खराब है। दोनों को अस्पताल भिजवाया गया है।