{"_id":"699727c9761fcd3c070dcc86","slug":"gst-raid-on-dauji-sweets-store-in-agra-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा में मिठाई कारोबारी पर जीएसटी का छापा, दाऊजी मिष्ठान भंडार की सभी ब्रांचों पर चल रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा में मिठाई कारोबारी पर जीएसटी का छापा, दाऊजी मिष्ठान भंडार की सभी ब्रांचों पर चल रही जांच
Thu, 19 Feb 2026 08:40 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 19 Feb 2026 08:40 PM IST
सार
यूपी के आगरा जिले में बृहस्पतिवार को जीएसटी की टीम ने छापेमारी की। टीम ने दाऊजी मिष्ठान भंडार की सभी ब्रांचों पर एक साथ जांच शुरू की है।
विज्ञापन
मिठाई कारोबारी पर जीएसटी का छापा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के दाऊजी मिष्ठान भंडार की कई शाखाओं पर बृहस्पतिवार को राज्य कर विभाग की विशेष जांच शाखा ने छापा मारा। खरीद-बिक्री में हेरफेर कर फर्म की ओर से बड़ी कर चोरी की आशंका में यह कार्रवाई की गई।
विभागीय सूत्रों के अनुसार करीब 30 से ज्यादा कर अधिकारियों ने कमला नगर, नुनिहाई व भगवान टॉकीज स्थित व्यावसायिक परिसरों में एक साथ पहुंचकर खरीद-बिक्री व स्टॉक से जुड़े सभी रिकाॅर्ड अपने कब्जे में लिए। इसके अलावा सभी कंप्यूटर, लैपटॉप व हार्ड डिस्क-पेनड्राइव से भी डाटा अपने पास ट्रांसफर कर उसका विभाग के पास पहले से मौजूद जानकारी से मिलान किया जा रहा है।
देर रात तक अधिकारी जांच में जुटे रहे। विभाग के अधिकारियों ने आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से इन्कार किया। उनका कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।