फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Greater Agra Survey started farmers got compensation price of land will touch the sky

UP: ग्रेटर आगरा के लिए सर्वे हुआ शुरू, किसानों को मिला मुआवजा...आसमान छुएंगे इन गांव की जमीनों के भाव

Mon, 14 Jul 2025 09:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 14 Jul 2025 09:31 AM IST
सार

आगरा के रहनकलां व रायपुर में शासन ग्रुप हाउसिंग योजना ला सकता है। इस आवासीय प्रोजेक्ट के लिए एडीए ने दिल्ली की एक फर्म से सर्वे के लिए करार किया है। 

विज्ञापन
Greater Agra Survey started farmers got compensation price of land will touch the sky
एक्सप्रेस वे - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगरा के रहनकलां व रायपुर में अधिग्रहीत की गई भूमि का 50 प्रतिशत मुआवजा बट चुका है। आगरा विकास प्राधिकरण ने ग्रेटर आगरा के लिए सर्वे शुरू करा दिया है। सबसे पहले सड़क किनारे की भूमि पर एडीए कब्जा लेगा। इसके लिए सड़क किनारे स्थित गाटा संख्या की सूची जिला भूमि अध्याप्ति अधिकारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन


ये भी  पढ़ें -  UP: एआई से बना डाला पत्नी का ऐसा वीडियो, घरवालों का खौल उठा खून; पति के खिलाफ दर्ज हुआ केस
विज्ञापन



 

इनर रिंग रोड स्थित रहनकलां व रायपुर गांव में 442 हेक्टेयर भूमि एडीए ने 2009-10 में अधिग्रहीत की थी। कागजों में भूमि एडीए के नाम दर्ज हो गई, लेकिन किसानों को मुआवजा नहीं मिलने के कारण जमीन पर कब्जा नहीं मिला। करीब 3200 किसानों के लिए 482 करोड़ रुपये मुआवजा बांटा जा रहा है।
विज्ञापन

जिला भूमि अध्याप्ति अधिकारी प्रशांत तिवारी ने बताया कि 242 करोड़ रुपये का मुआवजा बट चुका है। अगले एक महीने में पूरा मुआवजा वितरित कर दिया जाएगा। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि मुआवजा बटने के साथ ही भूमि का सर्वे और कब्जा लेने की प्रक्रिया भी शुरू कराई जा रही है।

ये भी  पढ़ें -  UP: सड़क पर तड़पता रहा बेटा...कोई मदद की हिम्मत न जुटा सका; जिस तरह हुई छात्र की मौत; कांप उठा कलेजा


 
विज्ञापन

रहनकलां व रायपुर में शासन ग्रुप हाउसिंग योजना ला सकता है। इस आवासीय प्रोजेक्ट के लिए एडीए ने दिल्ली की एक फर्म से सर्वे के लिए करार किया है। सबसे पहले सड़क किनारे की भूमि पर एडीए कब्जा लेगा। इसके लिए प्रभावित किसानों को प्राथमिकता पर मुआवजा दिया जा रहा है। रहनकलां में 40 प्रतिशत और रायपुर में 70 प्रतिशत किसानों को मुआवजा मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed