फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Grandson's body found hanging before grandmother's thirteenth day ceremony

Agra News: दादी की तेरहवीं से पहले पौत्र का फंदे पर लटका मिला शव

Sun, 15 Feb 2026 02:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Grandson's body found hanging before grandmother's thirteenth day ceremony
एटा। थाना क्षेत्र निधौली कलां के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में शनिवार को युवक का शव फंदे से लटका मिला। परिजन ने दिल्ली जाने से रोका था। ऐसा माना जा रहा है कि इसी के चलते गुस्से में उसने फंदा लगाकर जान दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।कस्बा सलेमपुर गोपालपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में पिता चंद्रिका प्रसाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। उनकी मौत के बाद मृतक आश्रित में उन्हें नौकरी मिल गई। इसके बाद वह मां सुखरानी के साथ रहने लगे। बीमारी की वजह से बीते दिनों उनकी मृत्यु हो गई। 16 फरवरी को तेरहवीं है। इस वजह से 9 फरवरी को गांव से भी सब लोग यहां आ गए। भाई अनिल भी परिवार के साथ आया था। शुक्रवार को भतीजा पीयूष (18) दिल्ली जाने की जिद कर रहा था। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में कहासुनी हो गई थी। पिता अनिल, दादी की तेरहवीं के बाद जाने की बात कह रहे थे। हालांकि समझाने पर वह बाद में मान भी गया था। पता नहीं फिर ऐसा क्या हुआ कि उसने कॉलेज परिसर में पेड़ से फंदा लगा लिया। पीयूष के पिता दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला आपसी कहासुनी के बाद फंदा लगाने का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed