{"_id":"6a9a4bedf41496a4780fab2a","slug":"grand-preparations-agra-s-janakpuri-to-get-rs-12-crore-makeover-ahead-of-lord-ram-s-welcome-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"भव्य तैयारी: प्रभु श्रीराम की अगवानी को 12 करोड़ से संवरेगी जनकपुरी, सड़क-नालियां होंगी चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भव्य तैयारी: प्रभु श्रीराम की अगवानी को 12 करोड़ से संवरेगी जनकपुरी, सड़क-नालियां होंगी चकाचक
Fri, 04 Sep 2026 10:11 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 04 Sep 2026 10:11 AM IST
सार
जनकपुरी महोत्सव से पहले बाबरपुर और आसपास के क्षेत्रों में नगर निगम 12 करोड़ रुपये से सड़क, नाली और अन्य विकास कार्य कराएगा। खराब सड़कों पर हॉटमिक्स होगा, नालियां बनेंगी और खुले नालों को प्री-कास्ट स्लैब से ढका जाएगा।
विज्ञापन
जनकपुरी महोत्सव 2026
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्तूबर के पहले सप्ताह में आयोजित होने वाली जनकपुरी से पहले बाबरपुर और आसपास के क्षेत्रों की सड़कों और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। भगवान श्रीराम की अगवानी के लिए जनकपुरी क्षेत्र में नगर निगम 12 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराएगा। वार्ड संख्या-38 और 88 में सजाई जाने वाली जनकपुरी की सड़कों के सुधार के साथ बाबरपुर पानी की टंकी से हाईवे तक और होली पब्लिक स्कूल रोड तक के खुले नाले को प्री-कास्ट स्लैब से ढकवाया जाएगा।
नगर निगम के प्रभारी मुख्य अभियंता विद्युत अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि जनकपुरी में विकास कार्यों के टेंडर 7 सितंबर को खुलेंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। खराब और जर्जर सड़कों को हॉटमिक्स से बनवाया जाएगा। वहीं साइड पटरी के साथ इंटरलॉकिंग टाइल्स और सीसी निर्माण कराया जाएगा। जलभराव से निपटने के लिए नालियों का निर्माण भी कराया जाएगा।
पांच लाख से ज्यादा लोग आएंगे देखने
पहली बार बाबरपुर रोड पर भावना एस्टेट, कावेरी कौस्तुभ के पास के क्षेत्र में जनकपुरी का आयोजन किया जा रहा है। जनकपुरी महोत्सव में पांच लाख से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद है। ऐसे में निगम बारिश का सीजन थमते ही निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी में है। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि जनकपुरी क्षेत्र में सड़कों के साथ नाली, इंटरलॉकिंग के काम कराने के लिए टेंडर निकाले गए हैं। पूरे क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट, मिनी मास्ट आदि के काम भी कराए जाएंगे। जनकपुरी आयोजन के लिए भव्य व्यवस्थाएं रहेंगी।
विज्ञापन
ये होंगे प्रमुख निर्माण कार्य
- हाईवे से बाबरपुर पानी की टंकी तक सड़क निर्माण
- पुरुषोत्तम अस्पताल से भावना एस्टेट गेट तक की सड़कों का निर्माण
- बुलेट अड्डा रोड से केआर नगर तिराहे तक टाइल्स व सड़क निर्माण
- शिवाकुंज में नाली मरम्मत, इंटरलॉकिंग टाइल्स, सीसी से निर्माण
- उमाकुंज की गली नंबर एक में सीसी से सड़क और नाली निर्माण
- विनायक नगर में नगर निगम मैरिज होम, बाबरपुर तक सड़क
- यथार्थ हॉस्पिटल से पानी की टंकी तक डिवाइडर मरम्मत, रंगाई
- अमर उजाला कार्यालय से केआर नगर तिराहे तक टाइल्स, सड़क, नाली
- हाईवे से बाबरपुर पानी की टंकी तक नालों को ढकने का काम
- उमाकुंज गली नंबर-4 में साइड पटरी, सीसी सड़क व नाली