फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Grand Buddha Park Coming Up in Kalindi Vihar, 20-Foot Buddha Statue to Be Installed at Cost of 10 Crore

UP: 15 एकड़ में बन रहा भव्य पार्क, दस करोड़ रुपये होंगे खर्च; लगेगी 20 फीट ऊंची भगवान बुद्ध की प्रतिमा

Sat, 31 Jan 2026 08:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 31 Jan 2026 08:14 AM IST
सार

आगरा के कालिंदी विहार सौ फुटा रोड शाहदरा के पास नगर निगम 10 करोड़ रुपये खर्च कर इस पार्क का निर्माण करा रहा है। इसके तैयार होने के बाद हराभरा व आधुनिक विश्राम स्थल मिल सकेगा। पार्क में भगवान बुद्ध की 20 फीट की प्रतिमा लगाई जाएगी।
 

विज्ञापन
Grand Buddha Park Coming Up in Kalindi Vihar, 20-Foot Buddha Statue to Be Installed at Cost of 10 Crore
भगवान बुद्ध की प्रतिमा

विस्तार

आगरा नगर निगम करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से कालिंदी विहार क्षेत्र में 100 फुटा रोड के पास खत्ता पार्क की करीब 15 एकड़ जमीन पर आधुनिक बुद्धा पार्क बनवा रहा है। पार्क में भगवान बुद्ध की 20 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। साथ ही यह क्षेत्र जल्द ही शांति, आध्यात्म और हरियाली का नया केंद्र बनेगा।
विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद यह मॉडल पार्क बनाया जा रहा है। पार्क में भगवान बुद्ध की प्रतिमा धर्मचक्र मुद्रा में स्थापित की जाएगी। यह वही मुद्रा है जिसमें भगवान बुद्ध ने सारनाथ में अपने पांच शिष्यों को अपना पहला उपदेश दिया था। प्रतिमा के भीतर ही विशेष ध्यान कक्ष बनेगा जहां पर्यटक और श्रद्धालु बाहरी शोर-शराबे से दूर, शांत वातावरण में ध्यान और आत्मचिंतन कर सकेंगे।
विज्ञापन


इस पार्क को केवल घूमने की जगह नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक केंद्र भी बनाएगा। पार्क में एक लंबी गोलाकार वॉल म्यूरल बनेगी, जिसमें भगवान बुद्ध के पूरे जीवन चक्र को चित्रों और कलाकृतियों के माध्यम से दर्शाया जाएगा। इसमें लुंबिनी से लेकर कुशीनगर में महापरिनिर्वाण (मोक्ष) तक की यात्रा को जीवंत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के कार्यवाहक मुख्य अभियंता अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश के पानी को सहेजने और भूजल स्तर सुधारने के लिए वाटर रिचार्ज पिट बनाए जा रहे हैं। आगंतुकों के लिए गजेबो, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षित बोलार्ड लाइटिंग और सुंदर लैंडस्केपिंग का कार्य किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed