फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gram panchayat

नौ ग्राम पंचायतों में विकसित होंगे खेल मैदान

Sun, 12 Jul 2020 10:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
gram panchayat
मैनपुरी। नौ ग्राम पंचायतों में मनरेगा से खेल मैदान विकसित होंगे। खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। जिले में कुल 552 ग्राम पंचायतें हैं, इनमें से अधिकांश ग्राम पंचायतों में खेल मैदान ही नहीं है। इसके चलते खिलाड़ियों की प्रतिभा को पंख नहीं लग पा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में खेल मैदान विकसित करने के लिए शासन ने युवा कल्याण विभाग और ग्राम्य विकास को जिम्मेदारी सौंपी है। पहले चरण में जिले की नौ ग्राम पंचायतों में खेल मैदान विकसित किए जाएंगे। इसके लिए चिह्नांकन युवा कल्याण विभाग करेगा तो वहीं काम मनरेगा के तहत ग्राम्य विकास से कराए जाएंगे। कम से कम ढाई बीघा के मैदान का ही चयन किया जाएगा, ताकि खेलने के लिए भरपूर जगह मिल सके। ग्राम पंचायतों का चयन कर सूची ग्राम्य विकास को सौंप दी है। जल्द ही इनमें काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इन ग्राम पंचायतों का हुआ चयन
युवा कल्याण विभाग ने राजस्व विभाग से ऐसे खेल मैदानों की सूची मांगी थी जो ढाई बीघा या उससे अधिक हैं। विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची में से जरामई, छाछा, पुड़री, उरथान, महटौली, सोनई, चितायन, विनोदपुर और किरथुआ का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूची ग्राम्य विकास को भेज दी
शासन के आदेश के बाद ग्राम पंचायतों का चयन कर सूची ग्राम्य विकास को भेज दी गई है। मनरेगा योजना के तहत ही मैदान में कार्य कराए जाएंगे। जल्द ही युवाओं को खेल प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेेगा। - डॉ. मुनीष कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed