{"_id":"5ecd0c838ebc3e904359f592","slug":"gram-panchayat-mainpuri-news-agr443413641","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेक होंगी जिले की चार ग्राम पंचायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेक होंगी जिले की चार ग्राम पंचायतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले की चार ग्राम पंचायतें जल्द ही हाईटेक होंगी। शासन के आदेश पर उनमें नए भवन का निर्माण कर प्रशासन की ओर से जन सुविधा केंद्र का संचालन कराया जाएगा। इससे गांव के लोगों को ऑनलाइन कामकाज आदि में आसानी होगी। शासन से धनराशि जारी हो चुकी है, जल्द ही कार्य शुरू होगा।
सरकार लगातार ग्राम पंचायतों के विकास के लिए कार्य कर रही है। इसी क्रम में जिले की चार ग्राम पंचायतों का चयन हाईटेक बनाने के लिए किया गया है। इसमें विकास खंड करहल की ग्राम पंचायत भांति, बरनाह की ग्राम पंचायत नवाटेढ़ा, सुल्तानगंज की ग्राम पंचायत मानिकपुर और मैनपुरी की ग्राम पंचायत परौंख शामिल है।
इन ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों में एक अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराया जाएगा। इसमें प्रशासन के सहयोग से जन सुविधा केंद्रों का संचालन कराया जाएगा। इससे गांव के लोगों को ऑनलाइन आवेदन, बिजली बिल, ऑनलाइन मनी ट्रांसफर, राशन कार्ड आवेदन, गैस बुकिंग व अन्य सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके पीछे शासन की मंशा गांव के लोगों को ऑनलाइन के प्रति प्रेरित करना है। चार लाख रुपये की लागत से प्रत्येक ग्राम पंचायत में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए धनराशि भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
ऐसे किया गया चयन
जिले में किन ग्राम पंचायतों को हाईटेक किया जाए, इसके चयन के लिए एक मानक तय किया गया था। जिला परियोजना प्रबंधक अजय विक्रम सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश थे कि ऐसी ग्राम पंचायतों का चयन किया जाए, जिनमें पंचायत भवन तीन कमरों से अधिक का व बेहतर स्थिति में है। इसी आधार पर अलग-अलग ब्लॉकों में गांवों का चयन किया गया है।
चार ग्राम पंचायतों का चयन हाईटेक बनाने के लिए किया गया है। यहां पंचायत घर में अतिरिक्त भवन का निर्माण कर जन सुविधा केंद्र का संचालन होगा। इससे ग्रामीणों को ऑनलाइन कामकाज में सहूलियत मिलेगी।
स्वामीदीन, डीपीआरओ।