{"_id":"5de0db108ebc3e54d34660d6","slug":"girl-student-strike-in-sanjay-collage-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मथुराः सड़क पर बैठ फूट-फूट कर रोईं कॉलेज की छात्राएं, जानिए आखिर क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः सड़क पर बैठ फूट-फूट कर रोईं कॉलेज की छात्राएं, जानिए आखिर क्या है वजह
Fri, 29 Nov 2019 03:01 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 29 Nov 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
फूट-फूट कर रोईं कॉलेज की छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित संजय कॉलेज के छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ हड़ताल कर दी। छात्राओं का आरोप है कि उन्हें परीक्षाओं में कम इंटरनल नंबर दिए गए हैं। हड़ताल के समय कुछ छात्राएं रोती हुई नजर आईं।
संजय कॉलेज ऑफ फार्मेसी से आयुर्वेद की छात्राएं हड़ताल पर बैठ गईं
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के संजय कॉलेज ऑफ फार्मेसी से आयुर्वेद की छात्राएं हड़ताल पर बैठ गईं। बीएएमएस तृतीय वर्ष की छात्राओं ने कहा कि कॉलेज द्वारा लाखों रुपए की फीस ली जाती हैं। लेकिन, अभी तक एक साल की परीक्षा भी नहीं हुई हैं।
संजय कॉलेज ऑफ फार्मेसी से आयुर्वेद की छात्राएं हड़ताल पर बैठ गईं
- फोटो : अमर उजाला
धरने पर बैठै 2017 बैच के छात्राओं ने कहा कि अभी भी पहली साल में बैच चल रहा है। जो परीक्षा कॉलेज में कराई जाती हैं उनमें अंक नहीं दिए गए। आगामी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड नहीं देते हैं। छात्राओं का कहना है कि फीस के नाम भी हजारों रुपए अधिक लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुर्वेद की छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
छात्राओं का कहना है कि उन्होंने नीट की परीक्षा दी। इतनी मेहनत की। लेकिन, कॉलेज प्रशासन फेल करने में जुटा है। छात्राओं का कहना है कि अभिभावकों से बात नहीं करते हैं।
विज्ञापन
संजय कॉलेज ऑफ फार्मेसी
- फोटो : अमर उजाला
संजय कालेज के निदेशक डॉ. डीसी गुप्ता का कहना है कि कुछ कतिपय छात्र, जिनके अंक कम आए हैं वे चाहते हैं कि कॉलेज प्रशासन विश्वविद्यालय से अंक बढ़वाए, ऐसा सम्भव नहीं है। विश्वविद्यालय से आने वाले परीक्षक अंक निर्धारण तय मानकों पर करते हैं। छात्रों की स्थानीय समस्याओं का निराकरण समय-समय पर किया जाता है।