{"_id":"66c30dc7c7501474ee00c795","slug":"girl-riding-a-scooter-was-molested-knocked-down-ran-away-after-seeing-policeman-2024-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में युवकों का दुस्साहस: स्कूटी सवार युवती से छेड़खानी, टक्कर मारकर गिराया; पुलिसकर्मी को देख भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में युवकों का दुस्साहस: स्कूटी सवार युवती से छेड़खानी, टक्कर मारकर गिराया; पुलिसकर्मी को देख भागे
Mon, 19 Aug 2024 02:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 19 Aug 2024 02:47 PM IST
सार
यमुना किनारा रोड से गुजर रही स्कूटी सवार युवती के होश उस समय उड़ गए, जब दो बाइक पर सवार पांच शोहदे उसके पीछे पड़ गए। गनीमत ये रही कि ऐनवक्त पर सिपाही देवदूत बनकर पहुंच गया।
विज्ञापन
युवती का पीछा करते शोहदे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में यमुना किनारा मार्ग पर रविवार रात बाइक सवार शोहदों ने दुस्साहसिक तरीके से स्कूटी सवार युवती का कई किलोमीटर तक पीछा किया। रास्तेभर छेड़छाड़ करते रहे। डरी सहमी युवती कुछ नहीं कर सकी। घर जा रहे ट्रैफिक सिपाही ने शोहदों को टोका। मगर, वो धमकी देने लगे। सिपाही ने मोबाइल से वीडियो बनाकर छत्ता पुलिस को सूचना दी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एंटी रोमियो पुलिस की तरफ से केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
वारदात रात करीब 10 बजे की है। छत्ता क्षेत्र की 20 वर्षीय युवती फतेहाबाद मार्ग पर स्कूटी से घर लौट रही थी। रास्ते में स्कूटी में खराबी आ गई। बुलेट बाइक सवार 3 युवकों ने मदद की। वो स्कूटी को धक्का देने लगे। रास्ते में एक बाइक पर दो युवक आए और छेड़छाड़ करने लगे। बारिश की वजह से सड़क पर अंधेरा था। मदद करने वाले युवक भी कुछ नहीं बोले। इससे शोहदों का दुस्साहस बढ़ गया।
विज्ञापन
यातायात पुलिस की सोशल मीडिया सेल में तैनात सिपाही राजीव कुमार पुलिस आयुक्त कार्यालय से बैठक के बाद घर लौट रहे थे। श्मशान घाट तिराहे पर उन्होंने युवकों की हरकत देख ली। उन्होंने युवकों को टोका। मगर, वर्दी में न होने से युवकों ने उन्हें धमका लिया। कुछ बोलने के बजाय उन्होंने मोबाइल से वीडियो बना लिया। बाइक की स्पीड बढ़ाकर बेलनगंज पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस की मदद से बाइक सवार शोहदों को पकड़ लिया गया।
एंटी रोमियो प्रभारी ने दर्ज कराया केस
छत्ता थाना प्रभारी ने बताया कि युवती ने तहरीर नहीं दी। इस पर एंटी रोमियो प्रभारी ने केस दर्ज कराया। आरोपी छमछम गली, गुदड़ी मंसूर खां निवासी यूसुफ अली और हींग की मंडी निवासी फिरोज हैं। बाइक यूसुफ की थी। आरोपियों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन