{"_id":"66f050f39c45cb267609f65a","slug":"girl-playing-outside-the-house-got-shot-kasganj-news-c-175-1-mt11003-121312-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: घर के बाहर खेल रही बच्ची को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: घर के बाहर खेल रही बच्ची को लगी गोली
Sun, 22 Sep 2024 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 22 Sep 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
सहावर। थाना क्षेत्र के गांव गुड़गुड़ी में रविवार की देर शाम घर के बाहर खेल रही एक मासूम बच्ची को गोली लग गई। गोली गांव के ही युवक के तमंचे से चली थी। बालिका को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव गुड़गुड़ी निवासी मासूम रिया (6) पुत्री राजेश देर शाम को घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वहां पास ही में रहने वाला अजय लोधी पुत्र सरनाम सिंह बाइक से आया और उसने तमंचा निकाल लिया। अचानक ही तमंचे से गोली चल गई। जो कि रिया के हाथ में लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ी। परिजन उसे लेकर सीएचसी सहावर आए। यहां से रिया को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पिता राजेश का आरोप है कि अजय ने शराब पी रखी थी और उसने नशे में ही गोली चलाई थी। घटना के बाद आरोपी गांव से भाग गया। सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने बताया कि बालिका को गोली लगी है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।