{"_id":"699e658dc03a204a3e0881d9","slug":"girl-lured-to-agra-on-social-media-pretext-of-taj-mahal-visit-family-alleges-conversion-and-nikah-conspiracy-2026-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंस्टा पर दोस्ती और फिर प्यार: ताज दिखाने के बहाने प्रेमी ने की ऐसी हरकत, उड़े युवती के होश; टूट गए सारे सपने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्टा पर दोस्ती और फिर प्यार: ताज दिखाने के बहाने प्रेमी ने की ऐसी हरकत, उड़े युवती के होश; टूट गए सारे सपने
Wed, 25 Feb 2026 08:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 25 Feb 2026 08:29 AM IST
सार
युवती को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर आगरा बुलाने और जबरन ऑटो में बैठाने की कोशिश का मामला सामने आया। परिजनों ने धर्मांतरण कर निकाह की साजिश की आशंका जताई, पुलिस ने आरोपी को तिलहर थाने की पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहजहांपुर की युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर फिरोजाबाद के युवक ने उसे ताजमहल दिखाने के बहाने आगरा बुला लिया। युवती को युवक की हरकत पर संदेह हुआ तो ट्रांस यमुना क्षेत्र में ऑटो में जबरन बैठाने का विरोध करने लगी। युवकों के साथ युवती को अकेला देखकर लोगों को शक हुआ। उन्होंने एक आरोपी को पकड़ लिया और थाने ले आए। बाद में जानकारी पर युवती के परिजन भी आ गए। उन्होंने धर्मांतरण कराकर बेटी से निकाह की साजिश की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह 8:30 बजे थाना ट्रांस यमुना इलाके में सौ फुटा रोड पर आंबेडकर पार्क के पास तीन युवक एक युवती को जबरन ऑटो में बैठाने की कोशिश कर रहे थे। युवती के हाथ में कलावा बंधा था और युवक टोपी पहने हुए थे। युवती विरोध कर रही थी। यह देखकर क्षेत्र के हिमांशु चौधरी और सचिन पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवकों से आधार कार्ड दिखाने के लिए कहा तो वे घबरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर भीड़ लग गई। सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता अनिल शर्मा और शैलू जाट पहुंचे। वे युवती के कहने पर युवक को थाने ले आए। युवती ने बताया कि वह शाहजहांपुर के थाना तिलहर क्षेत्र की रहने वाली है। एक साल पहले उसकी दोस्ती रामपुर, फिरोजाबाद निवासी सलमान से इंस्टाग्राम पर हुई थी। उसने प्रेमजाल में फंसा लिया। उसने ताजमहल दिखाने की बात कहकर बुलाया था। वह 21 फरवरी को घर से निकली थी। वह बीए की छात्रा है। घर में बताया था कि परीक्षा देने जा रही है। उसने अलमारी में रखे आठ हजार रुपये भी ले लिए।
सूचना मिलने पर उसके पिता आ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी सलमान दो अन्य युवकों के साथ मिलकर बेटी का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने की तैयारी में था। उन्होंने थाना तिलहर में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस तलाश में लगी थी। सलमान की तलाश की जा रही थी। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले में शाहजहांपुर के तिलहर थाने में प्राथमिकी दर्ज है। युवती को परिजन और आरोपी को तिलहर थाने की पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस आरोपी को साथ ले गई।