{"_id":"5a86be754f1c1b92268ba784","slug":"girl-left-home-to-be-an-actress","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अभिनेत्री बनने की चाहत में एक युवती ने उठा लिया ये हैरतअंगेज कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनेत्री बनने की चाहत में एक युवती ने उठा लिया ये हैरतअंगेज कदम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 16 Feb 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के जेनरेटर कारोबारी की बेटी ने अभिनेत्री बनने के लिए घर छोड़ दिया। पहले मुंबई (महाराष्ट्र), बाद में जयपुर (राजस्थान) चली गई। वह फेसबुक फ्रेंड की मदद से एक्टिंग सीखने लगी।
परिवारीजन उसकी तलाश में जुट गए। बुधवार को वह जयपुर में मिल गई। उसे थाना एत्माद्दौला गया तो उसने घर जाने से इनकार कर दिया। गुरुवार को थाने में काफी देर तक पंचायत के बाद वह भाई के साथ नोएडा जाने के लिए राजी हुई।
जेनरेटर कारोबारी की बेटी ने ग्रेजुएशन किया है। 26 जनवरी को वह घर से निकली थी। इसके बाद लौटी नहीं। परिवारीजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस सर्विलांस से युवती की तलाश में लगी थी।
विज्ञापन
उसकी लोकेशन जयपुर की आई। उसके मोबाइल से हरीपर्वत क्षेत्र में बात हो रही थी। परिवारीजनों ने जयपुर में उसकी तलाश शुरू कर दी। बुधवार को युवती मिल गई। परिवारीजन उसे आगरा ले आए।

Trending Videos
मगर, युवती ने घर जाने से इनकार कर दिया। कारोबारी ने बताया कि एक साल पहले बेटी की दोस्ती हरीपर्वत क्षेत्र की रहने वाली युवती से हो गई थी। वह मुंबई में एक्टिंग करती है। कारोबारी की बेटी का उससे फेसबुक पर संपर्क हुआ था।
इसके बाद दोस्ती हो गई। युवती के कहने पर वह मुंबई चली गई थी। दोस्त के पिता गुजरात में काम करते हैं। परिवार आगरा में रहता है। हालांकि सात दिन बाद कारोबारी बेटी को महाराष्ट्र में एक रेलवे स्टेशन से ले आए थे।
अब फिर से फिल्मों में काम करने के लिए वह चली गई। युवती कहना था कि वह अभिनेत्री बनना चाहती है। घर नहीं जाना चाहती। गुरुवार को थाना एत्माद्दौला पर दो घंटे तक पंचायत चलती रही। वह भाई के साथ नोएडा जाने के लिए राजी हो गई।