{"_id":"687728a355e480800f0cd3ea","slug":"girl-jumped-in-front-of-a-train-while-talking-on-her-mobile-phone-died-2025-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या: मोबाइल पर बात करते-करते ट्रेन के आगे कूदी युवती...ऐसे हुई मौत; दृश्य देख कांप गए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या: मोबाइल पर बात करते-करते ट्रेन के आगे कूदी युवती...ऐसे हुई मौत; दृश्य देख कांप गए यात्री
Wed, 16 Jul 2025 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 16 Jul 2025 09:50 AM IST
सार
आगरा के बरहन रेलवे स्टेशन पर मोबाइल पर बात करते-करते अचानक युवती ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उसने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया ये स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
दिव्या का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के बरहन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर मंगलवार दोपहर काफी देर से फोन पर बात कर रही एक युवती ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें - 28 वर्षीय सिपाही की मौत: कांवड़ लाते समय डगमगा गए कदम...मंदिर से चंद कदम पहले गई जान, दो साल पहले हुई थी शादी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 28 वर्षीय सिपाही की मौत: कांवड़ लाते समय डगमगा गए कदम...मंदिर से चंद कदम पहले गई जान, दो साल पहले हुई थी शादी
विज्ञापन
मृतका की पहचान गांव तिहैया निवासी दिव्या (20) पुत्री महेंद्र सिंह के रूप में हुई है। जीआरपी टूंडला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन भी ट्रेन के आगे कूदने की कोई वजह नहीं बता सके। स्टेशन अधीक्षक रामपाल बघेल ने बताया कि मंगलवार दोपहर 1:34 बजे पुरी से नई दिल्ली जा रही 12815 नंदन कानन एक्सप्रेस को स्टेशन से पास कराने ने लिए वह हरी झंडी दिखाने बाहर आए थे। तभी प्लेटफार्म नंबर दो से एक युवती लूप लाइन को पारकर दौड़ती हुई आई और ट्रेन के इंजन में आगे कूद गई।
ये भी पढ़ें - UP: जिस हिस्ट्रीशीटर से कांपते थे लोग...इसलिए भाई और भतीजे ने मार डाला; दोहरे हत्याकांड में बड़ा खुलासा
ये भी पढ़ें - UP: जिस हिस्ट्रीशीटर से कांपते थे लोग...इसलिए भाई और भतीजे ने मार डाला; दोहरे हत्याकांड में बड़ा खुलासा
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इंजन से सिर टकराते ही युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, प्लेटफार्म नंबर दो पर मौजूद पोर्टर ने स्टेशन अधीक्षक को बताया कि युवती काफी देर से फोन पर बात कर रही थी। सूचना पर परिजन भी मौके पर आ गए। जीआरपी घटना की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें - UP: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी, 14 अगस्त से बनेंगे नए वोटर; शुरू हो रहा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम
ये भी पढ़ें - UP: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी, 14 अगस्त से बनेंगे नए वोटर; शुरू हो रहा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम