{"_id":"5d459dd68ebc3e6cad334dbc","slug":"ginger-are-being-washed-with-acid-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावधान ! कहीं आप 'तेजाब युक्त' अदरक वाली चाय तो नहीं पी रहे, आपकी सेहत से जुड़ी है यह खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान ! कहीं आप 'तेजाब युक्त' अदरक वाली चाय तो नहीं पी रहे, आपकी सेहत से जुड़ी है यह खबर
Sun, 04 Aug 2019 02:13 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 04 Aug 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
ginger
आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने शनिवार को सिकंदरा स्थित महामाया जिंजर कंपनी पर छापा मारकर तेजाब से धुला 14 क्विंटल अदरक जब्त किया है। यह फर्म एफएसडीए के यहां पंजीकृत नहीं है।
गोदाम में अदरक से भरे 40 बोरे मिले। हर बोरे का वजन 35 किग्रा है। पास में ही अदरक धोने के स्थान पर केमिकल मिला, जिसे तेजाब बताया गया है। एक कार की डिक्की में भी केमिकल था। तीन लीटर केमिकल जब्त कर किया गया है। गोदाम संचालक रामकृपाल निवासी चंदन नगर फर्म का लाइसेंस नहीं दिखा पाए।
जिला अभिहित अधिकारी मनोज वर्मा ने बताया कि केमिकल प्रथम दृष्ट्या तेजाब प्रतीत हो रहा है। इससे अदरक को साफ कर सब्जी मंडी के थोक विक्रेताओं के यहां सप्लाई किया जाता था। जांच के लिए केमिकल और अदरक के नमूने भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

Trending Videos
केमिकल से गल गई थी कार की डिक्की
एफएसडीए की टीम केमिकल की कुछ बूंद गत्ते पर डालीं। गत्ता गल गया। गोदाम में जिस कार में केमिकल की बोतल रखी थी उसकी डिक्की का कुछ हिस्सा भी इससे गल गया था। इसको पानी में डालकर अदरक साफ करने से चमक बढ़ जाती है लेकिन ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।
किडनी और लिवर के लिए है खतरनाक
तेजाब से साफ किए गए इस अदरक के लंबे समय तक उपयोग से किडनी और लिवर को नुकसान पहुंचता है। एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के डॉ. आशीष गौतम बताते हैं कि अदरक का सबसे ज्यादा इस्तेमाल लोग चाय में करते हैं, सब्जी में भी उपयोग होता है। इससे केमिकल शरीर के अंदर पहुंचता है। इससे पेट में अल्सर होने का खतरा रहता है। किडनी-लिवर को भी नुकसान पहुंचाता है।
अदरक खरीदते समय ध्यान रखें
- केमिकल से धुला अदरक एकदम साफ, चमकदार होगा।
- अदरक में कहीं भी धब्बा नहीं होगा, यह गला हुआ होगा
- अदरक का छिलका नजर नहीं आएगा