फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ghata Yatra taken out on the first day of Panchkalyanak Mahotsav

Agra News: पंचकल्याणक महोत्सव के पहले दिन निकाली गई घटयात्रा

Sat, 06 Jul 2024 10:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 06 Jul 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Ghata Yatra taken out on the first day of Panchkalyanak Mahotsav
शोभायात्रा में शामिल जैन मुनि एवं भक्तजन। - फोटो : संवाद
घिरोर। पंचकल्याणक महामहोत्सव के प्रथम दिन जैन समाज द्वारा घटयात्रा निकाली गई। घटयात्रा पाश्र्वनाथ दिगंबर मंदिर से प्रारंभ होकर नगर में भ्रमण करती हुई जैन मेला मैदान में पहुंची। कार्यक्रम में पहुंचे पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने मुनिश्री से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


घटयात्रा में महिलाएं, बच्चे और पुरुष भगवान के जयकारों के साथ नृत्य करते हुए शामिल हुए। रथ पर मुनि सुव्रतनाथ भगवान विराजमान थे। रथ के पीछे घटयात्रा में 10 गौरवमयी पात्र जोड़े सवार थे। ढोल-नगाड़ों की धुन पर इंद्र-इंद्राणी बग्गियों पर सवार हुए। भगवान स्वरूप के माता पिता ललित जैन-इंद्रा जैन आदि शामिल थे। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, अनुजेश प्रताप यादव, गोविंद भदौरिया ने जैन मुनि विहसंत सागर महाराज से आशीर्वाद लिया। जैन समाज द्वारा उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री ने कहा कि जैन धर्म हमेशा अहिंसा का पालन करने वाला धर्म रहा है। उन्होंने सभी से एक पौधा जरूर लगाने को कहा। जैन मुनि विहसंत सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में श्री 1008 श्री मज्जिनेंद्र मुनि सुव्रतनाथ जिनबिंब पंच कल्याणक मानस्तंभ प्रतिष्ठा महोत्सव शनिवार से शुरू हुआ। 10 जुलाई तक जैन मेला मैदान में चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्म ध्वजारोहण राहुल जैन अहिंसा परिवार द्वारा, दीप प्रज्ज्वलन यतींद्र जैन परिवार, आचार्य विराग सागर महाराज का चित्र अनावरण प्रबल पीयूष जैन परिवार द्वारा कराया गया। संदीप जैन, ऋषभ जैन, पुनीत जैन, संजीव जैन, राजेंद्र जैन, संतोष जैन, सुशील जैन, संजय जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed