{"_id":"62fc9dbcae491a194663efb2","slug":"garuda-udaan-yatra-from-agra-to-maharashtra-depart-with-one-thousand-runners-and-horsemen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra News: शिवाजी के सेनापति के 14वें वंशज की गरुड़ उड़ान यात्रा रवाना, युद्धकला के अद्भुत प्रदर्शन ने जीता दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शिवाजी के सेनापति के 14वें वंशज की गरुड़ उड़ान यात्रा रवाना, युद्धकला के अद्भुत प्रदर्शन ने जीता दिल
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 17 Aug 2022 01:20 PM IST
सार
महाराष्ट्र से आए दल के अद्भुत युद्ध कला प्रदर्शन ने सभी का दिल जीत लिया। लोगों ने उनकी तलवारबाजी और भाले के प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की।
विज्ञापन
1 of 5
युद्धकला के अद्भुत प्रदर्शन ने जीता दिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ताजनगरी आगरा में छत्रपति शिवाजी के सेनापति के 14वें वंशजों ने गरुड़ उड़ान यात्रा प्रारंभ की। यात्रा का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया। आगरा किला के सामने शिवाजी महाराज प्रतिमा स्थल बिजली घर से इस यात्रा के शुभारंभ से पहले शिवाजी महाराज की युद्ध कला का प्रदर्शन भी किया गया।
महाराज छत्रपति शिवाजी 17 अगस्त 1966 को अपनी कार्यकुशलता युद्ध क्षमता और वीरता के बल पर औरंगजेब की कैद से मुक्त होकर आगरा से निकले थे। शिवाजी के सेनापतियों के 14वें वंशज इस दिन को स्मृति दिवस के रूप में मनाते हुए आगरा से पुणे तक 1253 किलोमीटर लंबी गरुड़ उड़ान यात्रा निकाल रहे हैं। लाल किला के सामने शिवाजी प्रतिमा स्थल से शुरू हुई इस यात्रा में 1000 धावक, 100 साइकिल सवार, 4 घुड़सवार सम्मिलित हुए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि छत्रपति शिवाजी को लेकर इतिहासकारों के शोध के बाद कोठी मीना बाजार स्थित कोठी को संग्रहालय और स्मारक के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह भव्य संग्रहालय पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। इस मौके पर उन्होंने छत्रपति शिवाजी की युद्ध कुशलता वीरता और राष्ट्रीय एकता की भावना का भी स्मरण किया।
2 of 5
गरुड़ उड़ान यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
मराठी कलाकारों ने दिखाई युद्ध कला
छत्रपति शिवाजी के सेनापतियों के 14वें वंशजों की मौजूदगी में लाल किला के सामने शिवाजी महाराज प्रतिमा के समक्ष मराठी कलाकारों ने प्राचीन युद्ध कला का प्रदर्शन किया। यात्रा संयोजक मारुति आभा गोले ने बताया कि आज भी हम लोग शिवाजी महाराज से प्रेरणा लेकर उनके द्वारा दर्शाई और बताई गई युद्ध कला और करतब का अनुसरण करते हैं। इस मौके पर महाराष्ट्र से आई महिला कलाकारों ने भी युद्ध कला में तलवारबाजी और लाठी कला का प्रदर्शन किया।
3 of 5
गरुड़ उड़ान यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
कोठी मीना बाजार में बनेगा भव्य संग्रहालय
99 दिन तक मुगल शासक औरंगजेब की कैद में छल से रहने वाले शिवाजी महाराज की स्मृति में कोठी मीना बाजार में भव्य स्मारक बनाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के मुताबिक़ ऐसे स्थल पर 100 फोटो मुछी छत्रपति शिवाजी की भव्य प्रतिमा भी लगाई जाएगी। ऐसा होने से उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच आपसी सौहार्द के साथ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। संग्रहालय में छत्रपति शिवाजी की वीरता कार्य कुशलता और युद्ध कौशल क्षमता से संबंधित दृश्यों को संग्रहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गरुड़ उड़ान यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
छत्रपति शिवाजी के सेनापति वंशजों ने भी दिखाई सहभागिता
कोठी मीना बाजार स्थित कोठी पर आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र से आए 100 सदस्य दल ने सहभागिता दिखाई, जिसमें छत्रपति शिवाजी के सेनापति के 14वें वंशज भी सम्मिलित हुए। गरुड़ उड़ान मुहिम के अध्यक्ष मारुति गोले, उपाध्यक्ष दिग्विजय सर जे राव सहित दर्जनों लोगों ने सहभागिता दिखाते हुए कहा कि यह उनके लिए गौरव का क्षण है जब वीर शिवाजी के नाम से भव्य संग्रहालय उत्तर प्रदेश में बनने जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
गरुड़ उड़ान यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
इनकी रही मौजूदगी
गरुड़ उड़ान यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर महाराष्ट्र से आए वीर शिवाजी के सेनापति वंशजों के साथ कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक आनंद, अलौकिक उपाध्याय, वात्सल्य उपाध्याय, महाराष्ट्र समाज आगरा की ओर से मुकुल सोमानी, विकास पंडित, डॉ. अविनाश, प्रमोद मोहन पांडे, सरस्वती इंटर कॉलेज के प्रबंधक विजय गोयल, डॉक्टर नीता शिंदे, सियाराम प्रजापति, दीप विनायक पटेल युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष ललित शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी सुनील करमचंदानी सहित बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।