फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Garlic-laden DCM looted driver and cleaner thrown hostage miscreants came from Scorpio

UP: लहसुन से भरी डीसीएम लूटी, चालक क्लीनर को बंधक बनाकर फेंका; स्कॉर्पियो से आए थे बदमाश

Thu, 15 Jun 2023 11:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Jun 2023 11:13 PM IST
सार

स्कॉर्पियो कार सवार बदमाशों ने राजा का रामपुर क्षेत्र में डीसीएम रुकवा ली। इसके बाद चालक और क्लीनर को बंधक बनाकर फेंक दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए।
 

विज्ञापन
Garlic-laden DCM looted driver and cleaner thrown hostage miscreants came from Scorpio
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में स्काॅर्पियो कार सवार चार बदमाशों ने डीसीएम को ओवरटेक करके राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के गांव कैला के पास रुकवा लिया। इसके बाद चालक और क्लीनर को बंधक बना लिया। थाना नयागांव क्षेत्र में दोनों को फेंक गए और लहसुन से भरी डीसीएम लूटकर फरार हो गए। बृहस्पतिवार की सुबह झाड़ियों में पड़े कराहते चालक-क्लीनर को ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

यहां की है घटना 

थाना नयागांव क्षेत्र के गांव अलीपुर से सुल्तानपुर पलरा जाने वाले रास्ते पर चालक व स्वामी अरविंद यादव व क्लीनर होतीलाल निवासीगण मोहल्ला फ्रेंड्स काॅलोनी इटावा को लूटने के बाद बांधकर डाल गए। इसके बाद डीसीएम को लहसुन सहित लूटकर फरार हो गए। एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि डीसीएम चालक ने पूछताछ में कहा है कि वह मध्य प्रदेश से जिला रामपुर के लिए लहसुन लेकर जा रहा था। बुधवार की रात करीब 1.30 बजे राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव कैला से आगे पहुंचा तभी पीछे से स्कार्पियो कार ने ओवरटेक करके रोक लिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: खुदाई में निकली तालबंद पुश्तैनी तिजोरी, अंदर है खजाना! 80 वर्षीय वृद्धा पर है चाबी; बताया क्या है इसमें

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बना लिया बंधक 

इसके बाद तीन हथियारबंद बदमाशों ने हम लोगों को बंधक बना लिया। डीसीएम को अपने कब्जे में कर लिया। एक बदमाश डीसीएम को लेकर चला गया। जबकि चालक सहित तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर हम लोगों को बांधकर कार में डाल लिया। इसके बाद काफी देर तक कार में ही घुमाते रहे और बाद में सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक कर चले गए। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8.30 बजे ग्रामीणों ने पड़ा देखा तब बंधन मुक्त कराया गया। एएसपी ने बताया कि चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए 4 टीमें लगाई गई हैं। जल्द खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -  UP: खुद की कार से सफर करते हैं तो हो जाएं सावधान! सक्रिय हुआ ये गैंग;  रेलवे अधिकारी हुए शिकार

तीन लाख से अधिक का बताया जा रहा लहसुन

थाना प्रभारी सुनील कुमार सक्सेना ने बताया कि चालक ने 270 बोरा लहसुन डीसीएम में लोड करके ले जाने की बात कही है। इसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही डीसीएम भी लूट में गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed