फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Locked ancestral vault found in excavation key is on 80-year-old woman

अंदर है खजाना: खुदाई में निकली तालबंद पुश्तैनी तिजोरी, 80 वर्षीय वृद्धा के पास है चाबी; बताया क्या है इसमें

Fri, 16 Jun 2023 12:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 Jun 2023 12:05 AM IST
सार

करीब डेढ़ साल पहले ध्वस्त हुए मकान को निर्माण के लिए खोदी जा रही नींव के दौरान एक तिजोरी निकली। इस तिजोरी का ताला बंद था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस तिजोरी को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
Locked ancestral vault found in excavation key is on 80-year-old woman
तिजोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के मिरहची क्षेत्र के गांव जिन्हैरा में बृहस्पतिवार को एक मकान निर्माण के लिए नींव की खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान मिट्टी में दबी तालाबंद तिजोरी निकली। सूचना पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए। दिनभर कौतूहल मचा रहा। लोगों में जिज्ञासा रही कि तिजोरी में क्या है। पुलिस ने तिजोरी को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

जिन्हैरा निवासी भूप्रकाश माहेश्वरी के मकान की नींव की खुदाई के दौरान तिजोरी निकली। यह खबर तेजी से पूरे गांव में फैल गई और ग्रामीण एकत्रित हो गए। तिजोरी में खजाना आदि निकलने की संभावना जताई जा रही थी। सूचना पर नायब तहसीलदार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मकान स्वामी के पूर्वज जमींदार रहे हैं। जिन पर करीब 150 बीघा जमीन थी। जिन्होंने सरस्वती शिुश मंदिर को 20 बीघा एवं करीब 80 बीघा जमीन राष्ट्रीय इंटर काॅलेज जिन्हैरा के लिए दान दे दी, लेकिन मौजूदा हालात में परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में पीएम आवास योजना में नाम आया। निर्माण के लिए नींव की खुदाई कराई जा रही थी। देर शाम तक तिजोरी को नहीं खोला जा सका था। थाना प्रभारी सुभाष बाबू ने बताया कि उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। जैसा निर्णय लिया जाएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - UP: खुद की कार से सफर करते हैं तो हो जाएं सावधान! सक्रिय हुआ ये गैंग;  रेलवे अधिकारी हुए शिकार

विज्ञापन

मकान स्वामी की मां के पास तिजोरी की चाबी

तिजोरी की चाबी मकान स्वामी भूप्रकाश की 80 वर्षीय मां कुसमा देवी के पास है। उन्होंने बताया कि तिजोरी में हमारे जेवरात एवं जमीन के कुछ कगजात रखे हुए थे। मकान खंडहर होने के कारण रखने की व्यवस्था नहीं थी, इसलिए तिजोरी को जमीन से नहीं निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed