{"_id":"6afa1c742470affad40dc643","slug":"garbage-is-being-burnt-in-the-name-of-cleanliness-poisoning-the-air-agra-news-c-25-1-agr1008-1214013-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सफाई के नाम पर जलाया जा रहा कूड़ा, हवा में घुल रहा जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सफाई के नाम पर जलाया जा रहा कूड़ा, हवा में घुल रहा जहर
Mon, 16 Nov 2026 02:26 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
आगरा फिरोजाबाद रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी परिसर में जलता कूड़ा, स्रोत संवाद
आगरा। शहर की हवा में मंडी समिति हर रोज जहर घोल रही है। सफाई के नाम पर कूड़ा निस्तारण के लिए नहीं भेजा जा रहा। उसे वहीं जलाकर नष्ट किया जा रहा है। इससे यहां रहने वाले लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है।
फिरोजाबाद रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी में शनिवार शाम को कर्मी सफाई कर रहे थे। वह कचरे को सड़कों के किनारे करके आग लगा रहे थे। पूरे परिसर में करीब 12 से अधिक स्थानों पर कूड़े के ढेर धूं-धूं कर जल रहे थे। इससे वहां ठहरे पीएसी के जवानों को भी धुएं से परेशानी हो रही थी। शाम को घूमने आने वाले लोग भी परेशान दिखे।
पीएसी कर्मी सुधीर सिंह ने बताया कि उन्हें अस्थमा की दिक्कत है। यहां रोजाना बड़ी मात्रा में कूड़ा जलाया जाता है। इससे सांसें उखड़ती हैं। जब तक कूड़ा जलता है परिसर से बाहर रहना पड़ता है। शाहदरा निवासी हरिओम अग्रवाल ने बताया कि रोड पर दुर्घटना का डर रहता है, इसलिए मंडी परिसर घूमने के लिए आते हैं। लेकिन यहां रोजाना कूड़े को जलाया जाता है। स्वच्छ हवा की जगह धुआं मिलता है।
विज्ञापन
कूड़ा जलाने पर पूरी तरह रोक है। अगर मंडी समिति में जलाया जा रहा है, तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - अमित मिश्रा, क्षेत्रीय अधिकारी, यूपीपीसीबी
-कूड़ा जलाने की जांच कराता हूं, अगर जलाया गया है। तो ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी।- अजय प्रताप, मंडी समिति
ताजमहल के कूड़ा जलाना खतरनाक
सुप्रीम कोर्ट ने ताजमहल को वायु प्रदूषण से बचाने के लिए ताज ट्रेपेजियम जोन प्राधिकरण गठित किया है। जिससे कि ताजमहल की 60 किमी की परिधि में हवा को स्वच्छ रखा जाए। इसके बाद भी मंडी समिति जैसी संस्था लापरवाही बरत रही है।