फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ganga dussehra 2019 Devotees will take a bath in mathura yamuna river

दशहरा पर्वः यमुना में लगेगी श्रद्धा की डुबकी, महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं

Wed, 12 Jun 2019 04:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 12 Jun 2019 04:04 AM IST
विज्ञापन
ganga dussehra 2019 Devotees will take a bath in mathura yamuna river
यमुना घाट पर दशहरा पर्व के मद्देनजर बल्लियां लगाकर की गई व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला
दशहरा पर्व पर बुधवार को यमुना में हजारों श्रद्धालु डुबकी लगाएंगे। इसके लिए प्रशासन तथा नगर निगम ने तैयारी पूर्ण कर ली हैं। निगम ने स्नान के लिए साफ-सफाई बेरीकेडिंग तथा महिलाओं के लिए चेजिंग रूम बना दिए हैं। प्रशासन तथा निगम के अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह से ही दशहरा पर यमुना स्नान प्रारंभ हो जाएगा। दशहरा पर होने वाले परंपरागत स्नान की तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। एक दिन पूर्व ही निगम ने यमुना के घाटों की साफ-सफाई पूर्ण कर बेरीकेडिंग लगा दी। 
विज्ञापन


यमुना के दोनों और महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए पांच-पांच चेजिंग रूम तैयार कर दिए गए हैं। स्नान के दौरान किसी प्रकार की कोई घटना न हो इसके लिए निगम ने 20 गोताखोर लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह गोताखोर नावों में तैनात रहेंगे। निगम द्वारा श्रद्धालुओं के लिए आरओ वाटर की व्यवस्था भी की है। आरओ प्लांट के जरिए श्रद्धालुओं को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

मंगलवार देर सांय संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बुधवार को खोया-पाया केंद्र के जरिए खोने वाले श्रद्धालुओं को खोजने में मदद की जाएगी।

गंगा दशहरा पर एक हजार क्यूसेक गंगाजल अतिरिक्त रूप से छोड़े जाने की मांग पर प्रशासन ने गंभीरता से काम नहीं किया। जिसके चलते अतिरिक्त गंगाजल छोड़ने का काम नहीं हो सका। 

इसके चलते यमुना के गंदे पानी में ही श्रद्धालु डुबकी लगाने को मजबूर होंगे। याचिकाकर्ता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों ने उनसे हरनौल से ही कुछ और यमुना जल छोड़ने के लिए कहा है। लेकिन, यह जल मंगलवार शाम तक नहीं आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed