फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gang had come from Punjab to break the ATM Agra Police foiled their plans two arrested red handed

UP: पंजाब से एटीएम तोड़ने आया था गैंग, आगरा पुलिस ने मंसूबे किए ध्वस्त; रंगे हाथ दो गिरफ्तार

Sat, 23 Dec 2023 08:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Dec 2023 08:53 PM IST
सार

आगरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एटीएम में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस टीम ने दो शातिरों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक कार, तीन मोबाइल, चोरी करने वाले औजार और 13 हजार रुपए बरामद किए गए।
 

विज्ञापन
gang had come from Punjab to break the ATM Agra Police foiled their plans two arrested red handed
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद रोड आगरा स्थित एटीएम को तोड़ने पंजाब से आए दो आरोपियों को ताजगंज पुलिस ने घटना को अंजाम देते समय गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से एक ब्रीजा गाड़ी, तमंचा, एक कारतूस, 13 हजार रुपये, तीन मोबाइल, स्क्रू रिंच, प्लास, ड्रिल मशीन, मास्टर चाबी व अन्य सामान बरामद किए गए। 2021 में भी कलाल खेरिया से बदमाश एटीएम को काटकर ले गए थे।
विज्ञापन


एसीपी सदर पीके राय ने बताया कि शुक्रवार रात को 9 बजे ताजगंज पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग फतेहाबाद रोड कलाल खेरिया स्थित हिताची के एटीएम से छेड़छाड़ कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी गाड़ी लेकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर पंजाब के थाना कैनाल के परशुराम नगर भटिंडा निवासी विक्कर और पंजाब के ही थाना कैंट के गुरु तेगबहादुर गली निवासी रविंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। एटीएम के केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरों पर काला टेप लगा दिया गया था। इसके बाद खोलने की कोशिश कर रहे थे। ये वारदात करने पंजाब से आए थे।
विज्ञापन


आरोपियों ने पुलिस को बताया कि देहात में लगे अधिकतर एटीएम पर गार्ड नहीं हैं। इससे देहात में लगे एटीएम को निशाना बनाते हैं। पूर्व में पंजाब में भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। आरोपी देवेंद्र सिंह ने बताया कि 2012 में पहले भी एटीएम के केबिन के अंदर कैमरा लगाकर बैंक कर्मचारी के रुपये डालने के दौरान पिन देख लिया था। इसके बाद नकदी निकालकर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी तोड़े जा चुके हैं एटीएम
शहर में एटीएम तोड़ने का कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व में भी शाहंगज, सिकंदरा, जगदीशपुरा, न्यू आगरा और सदर में एटीएम टूटने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। 23 दिसंबर 2023 को कलाल खेरिया पर लगे टाटा इंडिकैश के एटीएम को हरियाणा के नूह का मैव गैंग नकदी सहित काटकर ले गया था। उसमें 8.20 लाख रुपये था। फरवरी 2022 शाहगंज थाना क्षेत्र के केदार नगर में लगे इंडिया वन कंपनी के एटीएम को तोड़ने की कोशिश की गई थी। केबिन के अंदर आए एक युवक ने पत्थर मारकर मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया था। कैश बॉक्स नहीं खुलने पर वापस चला गया था। घटना एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed