फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Friends accused of murdering a youth, report filed against three

Agra News: दोस्तों पर युवक की हत्या का आरोप, तीन पर रिपोर्ट

Mon, 11 Aug 2025 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 11 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Friends accused of murdering a youth, report filed against three
जैथरा। काली नदी किनारे शनिवार शाम मिले अज्ञात शव की शिनाख्त रविवार को जैथरा के गांव नगला चमन नगरिया निवासी मोहित के रूप में हुई। उसकी मां ने तीन दोस्तों पर घर से बुलाकर ले जाने के बाद हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कस्बा जैथरा के नगला चमन नगरिया निवासी आशा देवी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात 8 बजे पड़ोस के गांव विछंद निवासी शिवम पुत्र मोहित (25) को घर से बुलाकर ले गया। देर रात तक जब बेटा लौटकर घर नहीं आया तो चिंता होने लगी। खोजबीन के बाद इन लोगों से संपर्क भी नहीं हो सका। जैथरा पुलिस को बेटे के गुमशुदा हो जाने की सूचना दी शनिवार को पुलिस ने जानकारी दी की थाना बागवाला क्षेत्र में काली नदी के पास विद्यालय के पीछे एक अज्ञात शव मिला है। इस सूचना पर मोर्चरी पहुंची तो शव बेटे का ही मिला।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के चाचा राजेश ने बताया कि उन्होंने मोहित और उसके साथी छोटू, शिवम व मोहित को धुमरी स्थित ढाबा पर खाना खाते देखा। उसके बाद से भतीजे का कोई पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी रीतेश ठाकुर ने बताया कि मोहित की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृतक की मां की तहरीर पर उसके तीन दोस्तों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक के चाचा राजेश ने बताया कि वह मानपुर कॉलोनी एटा में रहते हैं। भाभी व बच्चे गांव में रहते हैं। मोहित की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। उसका एक पुत्र करीब ढाई वर्ष का है और पत्नी गर्भवती है और 8-10 दिन में प्रसव होने वाला है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था जिसकी ससुराल फतेहपुर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed