फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Friend defrauded finance company manager of Rs 9.50 lakh

Agra News: दोस्त ने झांसा देकर फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से 9.50 लाख रुपये ठगे

Mon, 19 Feb 2024 02:46 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Friend defrauded finance company manager of Rs 9.50 lakh
आगरा। फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से उनके दोस्त ने उसकी फाइनेंस कंपनी में निवेश करने के बहाने साढ़े नौै लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने दोस्त से तगादा किया तो उसने जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित ने दोस्त और उसकी पत्नी के विरुद्ध धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन




न्यू कौशलपुर, न्यू आगरा निवासी सौरभ शर्मा आईआईएफएल फाइनेंस कंपनी, संजय प्लेस में मैनेजर हैं। उन्होंने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 10 जनवरी 2024 को उनके दोस्त पुष्पकुंज कॉलोनी, खंदारी निवासी मनीष जैन और उनकी पत्नी घर आए। मनीष ने बताया कि मुथुट फाइनेंस कंपनी में उनका 18 लाख रुपये का जेवर गिरवी रखा है, जिसकी ब्याज ज्यादा है। इस लोन को अपनी कंपनी में ट्रांसफर करा लो। मनीष ने कहा कि पैसा तुम जमा करा दो, मैं वापस कर दूंगा। इस पर सौरभ ने अपने घर के जेवरात लोन एकाउंट खोलकर मनीष के नाम से जमा करा दिए। इसके बाद मनीष ने मुथुट कंपनी के कर्मचारियों से मिलकर उनका पैसा अपने होम लोन खाते में ट्रांसफर करा लिया। जब तगादा किया तो मनीष और उसकी पत्नी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed