फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Free shoe-covers will be given to online ticket takers at Taj

Taj Mahal: ताज पर ऑनलाइन टिकट लेने वालों को मिलेंगे निशुल्क शू-कवर, प्रस्ताव को कमिश्नर ने दी मंजूरी

Wed, 19 Apr 2023 09:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 19 Apr 2023 09:25 PM IST
सार

कमिश्नर अमित गुप्ता ने ताजगंज प्रोजेक्ट के मेंटेनेंस, आगरा किला के सामने पार्किंग, स्मारकों पर सूचना बोर्ड, सीसीटीवी लगाने, गाइड डेस्क बनाने, स्ट्रीट लाइट, अस्थाई टॉयलेट, फुटपाथ मरम्मत और मोक्षधाम को नगर निगम को ट्रांसफर करने के कार्यों की समीक्षा की गई।

विज्ञापन
Free shoe-covers will be given to online ticket takers at Taj
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : PTI

विस्तार

ताजमहल पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने वाले सैलानियों को आगरा विकास प्राधिकरण निशुल्क शू-कवर उपलब्ध कराएगा। बुधवार को कमिश्नर अमित गुप्ता की अध्यक्षता में हुई पथकर सलाहकार समिति की 34 वीं बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके लिए ताजमहल पर अलग से काउंटर लगाया जाएगा, जहां पर्यटक शू-कवर ले सकेंगे।
विज्ञापन


स्मारकों के टिकट में लगाए गए पथकर के रूप में बीते वित्तीय वर्ष में एडीए को 26.93 करोड़ रुपये मिले थे। कुल 28.38 करोड़ रुपये पथकर में से 13.60 करोड़ रुपये का भुगतान इनर रिंग रोड की किस्त में किया गया, जबकि 14.11 करोड़ रुपये से बीते साल जी-20 और अन्य कार्य कराए गए हैं। बुधवार की बैठक में इन्हें मंजूरी देने के साथ विदेशी पर्यटकों को वेलकम किट देने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


कमिश्नर अमित गुप्ता ने ताजगंज प्रोजेक्ट के मेंटेनेंस, आगरा किला के सामने पार्किंग, स्मारकों पर सूचना बोर्ड, सीसीटीवी लगाने, गाइड डेस्क बनाने, स्ट्रीट लाइट, अस्थाई टॉयलेट, फुटपाथ मरम्मत और मोक्षधाम को नगर निगम को ट्रांसफर करने के कार्यों की समीक्षा की गई। जी-20 में कराए गए कार्यों का भुगतान पथकर से कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में डीएम नवनीत चहल, एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, संयुक्त निदेशक पर्यटक अविनाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Atiq Shot Dead: अतीक-अशरफ की जान लेने वाले हमलावर अरुण के माता-पिता की निगरानी, पुलिस बरत रही सतर्कता

पूर्वी, पश्चिमी गेट पर मिलेंगे वेलकम किट

पथकर निधि से एक करोड़ रुपये की धनराशि ताजमहल पर विदेशी पर्यटकों को शू-कवर, पानी की बोतल वाली वेलकम किट उपलब्ध कराने पर खर्च होगी। ताजमहल के मुख्य गुंबद पर लगी शू-कवर डिस्पेंसिंग मशीन बंद कर पूर्वी और पश्चिमी गेट पर काउंटर लगाए जाएंगे, जहां किट दी जाएगी। जो पर्यटक ऑनलाइन टिकट खरीदेंगे, उन्हें भी शू-कवर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed