फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Atiq Shot Dead Monitoring of the parents of Arun attacker who killed Atiq-Ashraf

Atiq Shot Dead: अतीक-अशरफ की जान लेने वाले हमलावर अरुण के माता-पिता की हो रही निगरानी, पुलिस बरत रही सतर्कता

Wed, 19 Apr 2023 08:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 19 Apr 2023 08:59 PM IST
सार

माफिया अतीक अहमद व अशरफ हत्याकांड में शामिल रहे कादरवाड़ी निवासी शूटर अरुण मौर्य का परिवार लगातार पुलिस की निगरानी और संपर्क में है। गांव में भी पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है।

विज्ञापन
Atiq Shot Dead Monitoring of the parents of Arun attacker who killed Atiq-Ashraf
शूटर अरुण मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज के कॉल्विन हॉस्पिटल में मेडिकल जांच कराने के लिए लाए गए माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों को पांच दिनों की रिमांड के दौरान मेडिकल जांच के लिए लाया गया था। इस हत्याकांड में शामिल हमलावर अरुण कासगंज का रहने वाला है। पुलिस उसके माता-पिता की निगरानी कर रही है। 

विज्ञापन


माफिया अतीक अहमद व अशरफ हत्याकांड में शामिल रहे कादरवाड़ी निवासी शूटर अरुण मौर्य का परिवार लगातार पुलिस की निगरानी और संपर्क में है। गांव में भी पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। इस मामले में प्रयागराज पुलिस ने अरुण के माता पिता से कोई पूछताछ नहीं की है। खुफिया तंत्र भी नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन


अतीक अहमद और अशरफ की हत्या में कादरवाड़ी के शूटर अरुण मौर्य का नाम आने के बाद पुलिस विभाग सक्रिय हो गया। वहीं हत्या में अरुण का नाम सामने आने पर माता-पिता गांव से भाग गए। शूटर का परिवार अभी गांव नहीं लौटा है हालांकि वह पुलिस की निगरानी में हैं। पहले इस बात का अनुमान था कि शूटर के माता-पिता से पूछताछ करने प्रयागराज पुलिस आ सकती है, लेकिन बुधवार शाम तक टीम नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्याकांड को लेकर अभी भी ग्रामीणों के बीच चर्चाओं का दौर जारी है। शूटर के घर पली भैंस की देखभाल कर रहे हैं। परिवार के लोग गांव कब लौटेंगे यह अभी स्पष्ट नहीं है। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि शूटर के माता-पिता गांव नहीं लौटे हैं लेकिन वह पुलिस के संपर्क और निगरानी में हैं। आगे की कार्रवाई प्रयागराज पुलिस करेगी। अभी तक कोई टीम यहां नहीं आई है। गांव में सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed