{"_id":"69f0372aabe35edf890a927f","slug":"free-mega-health-camps-announced-across-agra-from-april-28-to-may-3-2026-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेगा हेल्थ कैंप: 28 अप्रैल से 3 मई तक इन 20 स्थानों पर मुफ्त होंगी जांच, आयुष्मान कार्ड भी बनवा सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा हेल्थ कैंप: 28 अप्रैल से 3 मई तक इन 20 स्थानों पर मुफ्त होंगी जांच, आयुष्मान कार्ड भी बनवा सकेंगे
Tue, 28 Apr 2026 09:57 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 28 Apr 2026 09:57 AM IST
सार
आगरा में 28 अप्रैल से 3 मई तक 20 स्थानों पर मुफ्त मेगा स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे, जिसमें विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की जाएंगी। भीषण गर्मी को देखते हुए डिहाइड्रेशन और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ने पर ओआरएस और दवाओं की अतिरिक्त व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
सीएमओ, आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में स्वास्थ्य विभाग विश्व श्रमिक दिवस के मौके पर 28 अप्रैल से तीन मई तक मेगा स्वास्थ्य शिविर लगाएगा। मंगलवार को 20 स्थानों पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगेगा। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर सुबह 6 बजे से 9 बजे तक चलेगा। इसमें टीबी, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर समेत कई तरह की जांचें होंगी। ओआरएस समेत अन्य दवाएं भी मिलेंगी। इसमें दो चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और फार्मासिस्ट मौजूद रहेंगे। इसमें कोई भी लाभ प्राप्त कर सकता है। इसके लिए आधार कार्ड साथ लेकर जरूर आएं।
विज्ञापन
Trending Videos
नौलक्खा सदर बाजार, राजपुर चुंगी बगिया, फव्वारा चौराहा, शंकरगढ़ की पुलिया, चार बाग शाहगंज, पश्चिमपुरी चौराहा, दयालबाग रोड, खेरिया मोड, लोहामंडी चौराहा, बोदला चौराहा, वाटरवर्क्स चौराहा, बिजलीघर चौराहा, फतेहाबाद रोड ताजनगरी, डिफेंस कॉलोनी गीता ज्ञान स्कूल, रामलीला मैदान, लेडी लॉयल, एसएन मेडिकल कॉलेज, आयकर भवन के पास, शंकर कॉलोनी बरगद के नीचे शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी-पीएचसी पर भेजे ओआरएस
भीषण गर्मी और तेज धूप के चलते डायरिया और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर 2000-2000 ओआरएस पैकेट, फ्लूड समेत अन्य की अतिरिक्त व्यवस्था की है। सभी सीएचसी पर वार्ड में 5-5 बेड लू के मरीजों के लिए भी तय किए हैं। रैपिड रिस्पांस टीम के प्रभारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि अभी लू का कोई मरीज नहीं मिला है, लेकिन डिहाइड्रेशन और डायरिया के मरीज दोगुना से अधिक बढ़ गए है l। ऐसे में सभी सीएचसी और पीएचसी प्रभारियों को अलर्ट कर दिया है।