{"_id":"6afa1a17a07c44199a0d7bea","slug":"fraudsters-posing-as-ascetics-rendered-a-woman-unconscious-and-made-off-with-her-jewelry-agra-news-c-25-agr1067-1213085-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: साधु के भेष में आए ठग, महिला को बेहोश कर ले गए जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: साधु के भेष में आए ठग, महिला को बेहोश कर ले गए जेवर
विज्ञापन
आगरा। साधु के भेष में आए दो युवकों ने घर में अकेली महिला से धोखाधड़ी कर ली। पीने के लिए पानी मांगकर घर का गेट खुलवाया। इस दौरान महिला को झांसे में लेने के बाद बेहोश कर दिया। घर से सोने की दो अंगूठियां व 1500 रुपये लेकर भाग गए।
स्कूल से लौटे बच्चों को मां बेहोशी की हालत में मिली। तब घटना का पता चला। पड़ोसियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मां पीतांबरा गैलेक्सी कॉलोनी, सेमरी निवासी पुष्पेंद्र भदौरिया ने बताया कि 12 नवंबर को वो काम से गए थे। पत्नी प्रतिमा घर में अकेली थीं। दोपहर करीब 12:30 बजे साधु के भेष में दो व्यक्ति उनके घर पहुंचे। दोनों ने पीने के लिए पानी मांगा। पत्नी के पानी पिलाने के लिए घर में बुलाने पर झांसे में ले लिया। पत्नी को किसी तरह बेहोश कर दिया। जेवर और रुपये लेकर चले गए।
दोपहर करीब दो बजे बच्चे स्कूल से घर पहुंचे तो मां की हालत देखकर पड़ोसियों को जानकारी दी। पड़ोसियों ने प्रतिमा को अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि मामले में टीम को लगाया है। जांच की जा रही है। कॉलोनी में लगे कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।