फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fraud Rs 32 lakh cheated from agent in the name of online policy accused arrested

धोखाधड़ी: ऑनलाइन पॉलिसी के नाम पर आढ़ती से ठगे 32 लाख रुपये, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Apr 2023 11:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Apr 2023 11:55 AM IST
सार

हेल्थ और टर्म प्लान के लिए ऑनलाइन सर्च करते समय उनका नंबर अपराधियों तक पहुंच गया। इसके बाद उनके पास फोन आना शुरू हो गए। 
 

विज्ञापन
Fraud Rs 32 lakh cheated from agent in the name of online policy accused arrested
Cyber Crime - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

आगरा में बीमा कंपनी की फर्जी योजना बताकर लोगों को जाल में फंसाने के बाद लोगों से 32 लाख रुपये खाते में जमा करा लिए। फर्जी रसीद और पाॅलिसी भी व्हाट्सएप पर भेज दी। धोखाधड़ी करने के आरोपी फरीदाबाद के नितिन गौड़ को साइबर सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को रेंज साइबर पुलिस ने चार दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


रेंज साइबर सेल के इंस्पेक्टर आकाश सिंह ने बताया कि पश्चिमपुरी, सिकंदरा निवासी मनोज कालरा भी धोखाधड़ी के शिकार हुए थे। सिकंदरा मंडी में उनकी आढ़त है। इस संबंध में उन्होंने रेंज साइबर थाने में शिकायत की थी। बताया कि एक दिन उन्होंने हेल्थ और टर्म प्लान के लिए ऑनलाइन सर्च किया था। उसी के बाद उनके पास फोन आना शुरू हो गए। एक युवक ने अपने आप को एक प्राइवेट बीमा कंपनी का कर्मचारी बताया।
विज्ञापन


उन्हें एक-एक करके कई शानदार योजनाएं बताईं। अपने जाल में फंसा लिया। कई बीमा कर दिए। धीरे-धीरे उनसे 32 लाख रुपये ले लिए। फर्जी रसीद भेज दी। पॉलिसी की मूलप्रति नहीं मिलने पर उन्हें शक हुआ। छानबीन की तो पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है। आरोपी से तगादा किया धमकी देने लगा। बाद में अपना नंबर बंद कर लिया। रेंज साइबर थाना में 12 अप्रैल को पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेंज साइबर थाने की टीम छानबीन में जुट गई। इसी बीच आरोपी कथित बीमा कर्मी फरीदाबाद निवासी नितिन गौड़ की पहचान हुई। रेंज साइबर टीम ने उसे पकड़ा। उसके पास से आठ लाख रुपये नकद बरामद किए गए। आरोपी अकेला नहीं है। उसका पूरा गैंग है, जो इस रैकेट से जुड़ा है। रेंज साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। इसी दौरान उसे कस्टडी रिमांड पर लेने का प्रार्थनापत्र दिया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने चार दिन की कस्टडी रिमांड स्वीकृत कर ली। आरोपी रेंज साइबर थाना पुलिस की कस्टडी में है। उससे पूछताछ चल रही है।

ये भी पढ़ें -गजब के बदमाश: खाली प्लॉट में कई दिन खेला क्रिकेट, फिर मौका लगते ही डकैती; मिले अहम सुराग

नई एसयूवी में घूमते हुए पकड़ा आरोपी

साइबर टीम ने बताया कि नितिन धोखाधड़ी से जुटाई रकम से ऐशोआराम की जिंदगी बसर कर रहा था। फरीदाबाद में वह चमचमाती हुई एसयूवी 700 में सवार था। उसने बताया कि यह गाड़ी हाल में खरीदी है। वह ब्रांडेड कपड़े और शाही अंदाज में रहता है। आरोपी से उसके नेटवर्क से जुड़े साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

कई ठगी के शिकार आ सकते हैं सामने

पुलिस का कहना है कि जिस तरह से आरोपी लोगों को बातों में फंसाता था, उससे साफ है कि आगरा में कई अन्य लोगों के साथ भी ठगी हुई होगी। उसकी गिरफ्तारी के बाद अन्य पीड़ित सामने आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed