फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cricket was played for many days in an empty plot then robbery police found vital clues

गजब के बदमाश: खाली प्लॉट में कई दिन खेला क्रिकेट, फिर मौका लगते ही डकैती; मिले अहम सुराग

Thu, 20 Apr 2023 11:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Apr 2023 11:51 AM IST
सार

रिटायर्ड दरोगा के घर में महिला को बंधक बनाकर आठ लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। दिल्ली के पांच और आगरा के चार बदमाशों ने लेनदेन निपटाने के लिए वारदात को अंजाम दिया।
 

विज्ञापन
Cricket was played for many days in an empty plot then robbery police found vital clues
Loot demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज के त्रिवेणी एन्क्लेव में सोमवार को सेवानिवृत्त दरोगा के घर में महिला को बंधक बनाकर आठ लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। दरोगा के बेटे के साथ लेनदेन का विवाद था। पुलिस ने सात आरोपियों को हिरासत में लिया है। पांच बदमाश दिल्ली से बुलाए गए थे। यही नहीं बदमाशों ने पीड़ित के घर के सामने कई दिन क्रिकेट खेलकर रेकी की थी।

विज्ञापन


मैनपुरी निवासी अवनीश प्रताप सिंह अपनी पत्नी कामिनी और दो बच्चों के साथ त्रिवेणी एन्क्लेव में किराए पर रहते हैं। उनके पिता बलराम सिंह सेवानिवृत्त दरोगा हैं। सोमवार की शाम चार बदमाशों ने अवनीश के घर लूटपाट की थी। उनके पत्नी को रसोई में बंद करने के बाद अलमारी से एक चेन, अंगूठी और एक बक्सा उठाकर ले गए थे। बक्सा लेकर भागते हुए बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस और ताजगंज पुलिस को लगाया। पुलिस ने बताया कि मास्टरमाइंड तेलीपाड़ा, लोहामंडी निवासी लोकेश हैं। लोकेश से जुड़ी एक महिला से पीड़ित अवनीश प्रताप सिंह ने जमीन के नाम पर आठ लाख रुपये लिए मगर जमीन नहीं दी। इसी को लेकर महिला ने लोकेश से मदद मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लोकेश ने अपने जीजा और दोस्तों को साथ लेकर डकैती की साजिश रची। तय हुआ कि लूटपाट के बाद महिला मित्र की रकम वापस कर देंगे और शेष बांट लेंगे। पूछताछ में पता चला कि अवनीश प्रताप सिंह के घर के सामने खाली मैदान है। रेकी करने के लिए बदमाश उस मैदान पर कई दिन तक क्रिकेट खेलने आते थे।


ये भी पढ़ें - UP: शहंशाह अकबर ने कैसे खड़ा किया मुगल साम्राज्य? दुर्लभ चित्र और पेंटिंग से जानें पूरा इतिहास

दिल्ली के पांच बदमाश शामिल

डकैती की वारदात में दिल्ली के पांच और आगरा के चार बदमाश शामिल हैं। मुख्य साजिशकर्ता लोकेश है। दिल्ली निवासी हर्ष उसका बहनोई है। हर्ष दिल्ली से अपने दोस्त मुन्ना, बिट्टू आदि के साथ आया था। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को सुराग मिले। पुलिस बदमाशों तक पहुंची। डीसीपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि ताजगंज लूटकांड में कुछ लोग हिरासत में लिए हैं। पुख्ता साक्ष्य मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज से मदद मिली। पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed