फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fraud in aryavrit bank

आर्यावर्त बैंक मैनेजर सहित पांच पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 10 Feb 2020 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
fraud in aryavrit bank
10एमएनपी-39-बैंक से फर्जी नाम पर ऋण लेने के संबंध शिकायत करनें जातीं गांव तरौलिया की महिलाएं फाइल फो? - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। विकास खंड करहल के गांव तरौलिया में स्वयं सहायता समूह के नाम पर करीब छह लाख रुपये के लोन के फर्जीबाड़े के मामले में सोमवार को आर्यावर्त बैंक कुर्रा शाखा के तत्कालीन प्रबंधक सहित पांच पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कुर्रा थाने में तारौलिया गांव निवासी रिंकी, आत्मकिरन, बृजलता, नीलम, गिरिजा ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2013 में उनकी बिना जानकारी के फर्जीबाड़ा करके स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया। इसके बाद बैंक ऑफ आर्यावर्त कुर्रा के शाखा प्रबंधक से मिलीभगत करके 10 महिलाओं के नाम से छह लाख रुपये का ऋण ले लिया। सात साल तक किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। 31 जनवरी 2020 को जब उनके पास ऋण वसूली का नोटिस पहुंचा, तब उन्हें मामले की जानकारी हुई। पुलिस ने ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त कुर्रा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक, स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप, साधना देवी निवासी तारौलिया और कोषाध्यक्ष गीता देवी एवं राजेश कुमार निवासी गांव बोझा पर धोखाधड़ी, फर्जी कागजात तैयार करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। तहरीर में बैंक मैनेजर का नाम नहीं है, इसीलिए अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

अफसरों से भी की गई शिकायत
फर्जी तरीके से लोन लिए जाने की जानकारी होने के बाद पीड़ितों ने अफसरों सेे भी शिकायत की थी। छह फरवरी को पीड़ितों ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर से की। इसके साथ ही आर्यावर्त बैंक के रीजनल मैनेजर से भी शिकायत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है स्वयं सहायता समूह
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गांवों में दस महिलाओं का एक समूह बनाया जाता है। समूह बैंक में अपना खाता खुलवाकर उसमें बचत जमा करता है। इसे किसी व्यापार के लिए किसी सदस्य को ऋण के रूप में दिया जाता है। मिशन समय-समय पर आर्थिक मदद के साथ ही कोई बड़ा कार्य करने के लिए बैंक से भी ऋण लेता है। इसमें प्रशासन भी मदद करता है।
पीड़ितों की शिकायत पर थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ओमप्रकाश सिंह, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed