फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fours and sixes rained down on the Tajganj ground, PK Blue emerged victorious, Priyank's aggressive batting failed to yield results, and Priyanshu Lodhi was named Player of the Match.

Agra News: ताजगंज के मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश

Sat, 30 May 2026 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 30 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Fours and sixes rained down on the Tajganj ground, PK Blue emerged victorious, Priyank's aggressive batting failed to yield results, and Priyanshu Lodhi was named Player of the Match.
प्रियांशु लोधी
आगरा। ताजगंज के पीके क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए अभ्यास मैच में दर्शकों को चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिली। पीके ब्लू ने दमदार टीम खेल की वजह से छह विकेट से जीत दर्ज की। वहीं मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले प्रियांशु लोधी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिव्यांश इलेवन ने निर्धारित 30 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाए। प्रियांक रघुवंशी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 83 गेंदों में 147 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 13 चौके और 11 छक्के लगाए। उनके बल्लेबाजी ने मैदान पर मौजूद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रियांक को दूसरे छोर से अभिनव लवानिया का अच्छा साथ मिला। अभिनव ने 49 गेंदों पर 80 रन बनाए। पीके ब्लू की ओर से गेंदबाजी में प्रियांशु राजपूत ने चार विकेट झटके। देवेश ने दो विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीके ब्लू ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। सुमित वशिष्ठ ने 23 गेंदों में 63 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने पांच चौके और छह छक्के लगाए। हर्ष भदौरिया ने केवल 15 गेंदों में 41 रन ठोके, उन्होंने चार चौके और चार छक्के लगाए। प्रियांशु राजपूत ने 28 गेंदों में 38, देवेश शाक्य ने 37 गेंदों में 52 और अमन ने 41 गेंदों में नाबाद 52 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। इन पारियों के दम पर पीके ब्लू ने छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की। दिव्यांश इलेवन की ओर से अभिनव लवानिया ने तीन विकेट हासिल किए लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed