Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four people, including a brother-in-law duo, arrested for carrying out three robberies in one night using a car

Agra News: एक रात में कार से तीन लूट करने वाले जीजा-साले समेत चार गिरफ्तार

Thu, 26 Nov 2026 12:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Four people, including a brother-in-law duo, arrested for carrying out three robberies in one night using a car
फतेहाबाद फोटो।आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त कार स्रोत यूपीडा
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र में एक ही रात में तीन लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले कार सवार गिरोह का पुलिस ने खुलसा किया है। मंगलवार रात फतेहाबाद पुलिस, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गिरोह के सरगना जीजा, साले सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूट की सोने की बाली, 6340 रुपये, तीन मोबाइल, घटना में प्रयुक्त कार, कटर और प्लास बरामद किए हैं।
विज्ञापन

डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने बताया सोमवार रात योगेश पुत्र जगत सिंह निवासी सोहल्ला, कैंट थाना सदर आगरा ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह बटेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। रात करीब 1. 30 बजे कस्बा फतेहाबाद के अवंतीबाई चौराहे के पास कार सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। डरा-धमकाकर सोने की अंगूठी, 15 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। वहीं, थाना क्षेत्र के राजाकापुरा निवासी जयवीर पुत्र प्रमोद सिंह ने बताया 23 नवंबर की रात करीब 11:45 बजे वह गुरुग्राम से नौकरी कर लौट रहे थे। सारंगपुर रोड स्थित भगवान देवी स्कूल के पास कार सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोककर मोबाइल और 830 रुपये लूट लिए। इसके करीब पांच मिनट बाद सारंगपुर स्टेशन के पास डौकी थाना क्षेत्र के टंकी चौराहा मेवली कला निवासी रवि पुत्र नेमीचंद और उसके साथी को भी बदमाशों ने निशाना बनाया। बदमाश रवि के कान की सोने की बाली लूटकर ले गए थे। तीनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी थीं। मंगलवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि लूट की घटनाओं में शामिल चार बदमाश सारंगपुर रोड स्थित रेलवे स्टेशन अंडरपास के पास कार में खड़े होकर किसी वारदात की योजना बना रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम पवन ठाकुर निवासी कांकरपुरा, निबोहरा, उसका साला सूरज ठाकुर निवासी मधपुर, शमसाबाद, देवांश ठाकुर और जितेंद्र चौहान निवासी लालपुरा, निबोहरा बताए। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, सर्विलांस प्रभारी सचिन तोमर, एसओजी प्रभारी रजत शर्मा, उपनिरीक्षक सागर, प्रियांशु कुमार, पवन कुमार और शुभम कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन



शौक मौज के लिए करते थे लूट
पुलिस पूछताछ में गिरोह के सरगना पवन ठाकुर ने बताया वह दिल्ली में टैक्सी चलाता है। उसने अपने साले सूरज और दोस्तों देवांश व जितेंद्र के साथ मिलकर लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। आरोपियों ने बताया वे शौक-मौज पूरे करने के लिए राहगीरों को निशाना बनाते थे। लूट की रकम आपस में बांटकर अपने शौक पूरे करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed