फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four people from Agra died in accident on yamuna Expressway

एक्सप्रेसवे हादसे में चार की माैत: होली का त्योहार उठाने से पहले दो घरों में छाया मातम, शोक में डूब गए गांव

Tue, 03 Mar 2026 08:27 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 03 Mar 2026 08:27 PM IST
सार

यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस और ईको की टक्कर में आगरा के दो दंपती की माैत हो गई। दोनों दंपती अपने घर होली का त्योहार उठाने जा रहे थे। घटना से परिवारों में कोहराम मच गया। गांव में मातम पसर गया। 

विज्ञापन
Four people from Agra died in accident on yamuna Expressway
एक्सप्रेसवे हादसे में आगरा के चार लोगों की माैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हाथरस के सादाबाद में डबल डेकर बस की टक्कर से हादसे में इको वैन सवार बाह और धौलपुर के दो दंपती की भी जान चली गई। यह लोग परिवार में हुई मौत के बाद पहला त्योहार उठाने के लिए होली पर घर जाने के लिए निकले थे। उनका यह सफर आखिरी बन गया। मौत के बाद दोनों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बच्चों के सिर से मां-पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन


 

Four people from Agra died in accident on yamuna Expressway
दिनेश और सुनीता का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजाखेड़ा के गंगोलियापुरा गांव निवासी बच्चू सिंह की 3 महीने पहले और बाह के चौरंगाबीहड़ गांव के अजय बघेल की 6 महीने पहले बीमारी से मृत्यु हो गई थी। परिवार में गमी के बाद होली पहला त्योहार था। त्योहार उठाने की रस्म निभाने के लिए एक ही वैन से बच्चू सिंह के भाई दिनेश, पत्नी सुनीता और अजय का भाई विजय, पत्नी पिंकी और दो बच्चों के साथ उसके भाई के दो बच्चे भी घर के लिए निकले थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Four people from Agra died in accident on yamuna Expressway
विजय और पिंकी का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार तड़के हाथरस के सादाबाद में पीछे से डबल डेकर बस ने इको को टक्कर मार दी। हादसे में गंगोलियापुरा के दंपती दिनेश (50), पत्नी सुनीता (45) और चौरंगाबीहड़ के दंपती विजय (27) और उसकी पत्नी पिंकी (26) की मौत हो गई। मृतक दिनेश के भाई शिव सिंह ने बताया कि भाई दिनेश नोएडा में हलवाई का काम करते थे। वह पत्नी के साथ सोमवार रात घर आ रहे थे। बेटे और बहू की मौत से पिता होतम सिंह और मां गोविंदी के आंसू नहीं रुक रहे। 

 
विज्ञापन

Four people from Agra died in accident on yamuna Expressway
हादसे में क्षतिग्रस्त ईको वैन व बस - फोटो : संवाद
चौरंगाबीहड़ के संजय कुमार ने बताया कि भाई विजय, भाभी पिंकी, उनकी बेटी प्राची, बेटा लक्ष्य, भाई अजय के बेटा आर्यन और बेटी अंशु घर आ रहे थे। हादसे में भाई और भाभी की मौत हो गई। चारों बच्चे घायल हो गए। होली का त्योहार उठाने की परिवार तैयारी कर रहा था। गंगोलियापुरा एवं चौरंगाबीहड़ गांव के लोग भी शोक में डूबे हैं।

 

Four people from Agra died in accident on yamuna Expressway
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ था हादसा
सादाबाद कोतवाली अंतर्गत गांव गढ़ी हरिया के निकट यमुना एक्सप्रेसवे पर 3 मार्च तड़के करीब 4 बजे एक निजी डबल डेकर बस ने एक इको कार में पीछे से टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में इको में सवार 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से मौके पर छह लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। मृतकों के शव को जिला अस्पताल ले जाया गया है। जबकि घायलों को उपचार के लिए खंदौली थाना क्षेत्र के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed