फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four miscreants looted the artisan returning from Delhi

दुस्साहस: बाइक पर डंडा मारकर गिराया, फिर लूट लिया मोबाइल और रुपये

Fri, 05 May 2023 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 05 May 2023 10:07 AM IST
सार

पत्थर व टाइल्स का  कारीगर दिल्ली से आ रहा था। चार बदमाशों ने बाइक पर डंडा मारकर उसे गिरा दिया। इसके बाद मोबाइल और रुपये लूट लिए। 
 

विज्ञापन
Four miscreants looted the artisan returning from Delhi
Loot demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के कमला नगर में वाटरवर्क्स चौराहे पर एक मई की रात चार बदमाशों ने दिल्ली से बाइक पर बाह जा रहे पत्थर कारीगर को लूट लिया। बाइक पर डंडा मारकर गिराने के बाद बाद वारदात की गई। घायल कारीगर ने अपने भाई को जानकारी दी। दोनों भाइयों ने थाने में तहरीर दी। मगर, पुलिस ने दो दिन बाद केस दर्ज किया।

विज्ञापन


गांव बिजकौली, बाह निवासी सुनील और प्रदीप कुमार दिल्ली में पत्थर व टाइल्स लगाने का काम करते हैं। सुनील ने बताया कि परिवार में शादी है। इसलिए दोनों भाई एक मई को घर आ रहे थे। वो बस में बैठ गए। प्रदीप बाइक से आ रहा था। रात तकरीबन 3:30 बजे प्रदीप वाटरवर्क्स चौराहे पर अग्रवन कट पर पहुंचा। उसकी चलती बाइक पर 4 बदमाशों ने डंडा मारा। इससे वो गिर पड़ा। बदमाशों ने मोबाइल लूटने चाहा, विरोध करने पर प्रदीप को डंडे से मारा। बदमाशों ने 3500 रुपये, मोबाइल और ब्लूटूथ ईयरफोन लूट लिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: थमे सिटी बसों के पहिए, चालकों ने किया थाने पर प्रदर्शन; जानें वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीर की मदद से किया पुलिस को फोन 

प्रदीप ने एक राहगीर की मदद से सुनील को फोन किया। वह बस से साईं की तकिया आ गए थे। वह वाटरवर्क्स पहुंचे। एक परिचित की मदद से थाना कमला नगर पहुंचकर तहरीर दी। मामले में बुधवार को केस दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed