{"_id":"5f36dd4e4dee344a2c287a5d","slug":"four-days-possibility-of-water-crisis-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में पानी का संकट: 18 अगस्त तक नहीं मिलेगा गंगाजल, यमुनाजल भी है कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में पानी का संकट: 18 अगस्त तक नहीं मिलेगा गंगाजल, यमुनाजल भी है कम
Sun, 16 Aug 2020 09:15 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 16 Aug 2020 09:15 AM IST
सार
- हरिद्वार में अपर गंगा और बिजनौर में मध्य गंगा कैनाल के बंद होने से आई दिक्कत
- शनिवार से 18 अगस्त तक बाधित रह सकती है जल आपूर्ति
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में शनिवार से 18 अगस्त तक भीषण जल संकट के आसार हैं। कारण यह है कि बुलंदशहर के पालड़ा फॉल को हरिद्वार की अपर गंगा कैनाल और बिजनौर से मध्य गंगा कैनाल से पानी नहीं मिल पाएगा। आगरा में गंगाजल पालड़ा फॉल से ही आता है। जल निगम और जलकल के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे पानी का भंडारण कर लें और कम से कम खर्च करें।
विज्ञापन
जल निगम की गंगाजल इकाई के परियोजना प्रबंधक आरके गुप्ता ने बताया कि हरिद्वार में अपर गंगा कैनाल और बिजनौर में मध्य गंगा कैनाल से तीन दिन तक पालड़ा फाल में गंगाजल की आपूर्ति बहुत ही कम मात्रा में होगी।
विज्ञापन
जब पालड़ा फॉल को ही पानी नहीं मिलेगा तो आगरा के दोनों वाटरवर्क्स को पेयजल की सप्लाई में मुश्किल आएगी। सिकंदरा और जीवनी मंडी वाटरवर्क्स में गंगाजल न मिलने के कारण 18 अगस्त तक पानी का संकट बना रह सकता है। यमुना के पानी की सप्लाई की जाएगी। हालांकि गंगाजल के मुकाबले यह कम है।
विज्ञापन
संकट : आज और कल ज्यादा परेशानी
हरिद्वार में अपर गंगा कैनाल और बिजनौर में मध्य गंगा कैनाल बंद हो गई है। मंडलायुक्त अनिल कुमार और जल निगम के अधिकारी गंगाजल की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए शुक्रवार रात तक सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात करते रहे। मध्य गंगा कैनाल से पानी मिलने की उम्मीद है। हालांकि गंगाजल आगरा तक आने दो दिन का समय लग सकता है। इसलिए शनिवार और रविवार को संकट ज्यादा रहेगा।
समस्या : जीवनी मंडी पर होगी ज्यादा मुश्किल
सिकंदरा वाटरवर्क्स से तो एमबीबीआर प्लांट यमुना का जल लेकर चलता रहेगा लेकिन सबसे बड़ी समस्या जीवनी मंडी की है जहां 135 एमएलडी गंगाजल की सप्लाई हो रही थी। जलकल विभाग के महाप्रबंधक आर एस यादव के मुताबिक कोशिश की जा रही है कि कम से कम आधा गंगाजल मिलता रहे, जिसे जीवनी मंडी प्लांट पर सीधे लाकर उसे सप्लाई कर सकें। लोग इन 4 दिनों में कम से कम पानी खर्च करें।
जब भी सप्लाई हो तो उसे स्टोर करके रख लें। सिंचाई विभाग के साथ कोआर्डिनेशन बनाकर प्रयास हो रहा है कि कम से कम 50 फीट पानी हमें मिलता रहे। फिर भी पालड़ा फॉल तक पानी आने में 3 दिन लग सकते हैं। अगर गंगाजल बिल्कुल ना मिला तो फिर यमुना जल की लिफ्टिंग करके पानी की सप्लाई दी जाएगी।