फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four children drowned at Kachla Ghat, three rescued, teenager missing

Agra News: कछला घाट पर डूबे चार बच्चे, तीन को बचाया, किशोर लापता

Wed, 15 May 2024 03:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 15 May 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Four children drowned at Kachla Ghat, three rescued, teenager missing
कासगंज। कछला गंगाघाट पर स्नान करते समय मंगलवार की सुबह दो परिवारों के चार बच्चे गंगा में डूब गए। चीख-पुकार सुनकर गोताखोर और दुकानदारों ने तीन को बचा लिया लेकिन एक किशोर लापता हो गया। शव मिलने में देरी होने पर परिवार के लोगों ने कछला ब्रिज पर जाम लगा दिया। आधा घंटे तक जाम लगा रहा। बदायूं से पहुंची एसडीआरएफ की टीम देर शाम तक तलाशी में जुटी रही। चारों बच्चे अपने परिजन के साथ गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे थे। सुबह करीब 7 बजे सभी गंगा स्नान कर रहे थे। इसी बीच गंगा पुल के पास पीयूष (12) पुत्र धर्मेंद्र शर्मा, रिया (17) पुत्री धर्मेंद्र शर्मा, सिया (13) एवं पायल (17) पुत्री मूलचंद्र वर्मा निवासी गांव बनियानी थाना अमांपुर गहरे पानी में चले गए। डूबते भाई बहनों ने शोर मचाया। पीयूष की मां पूजा की नजर बच्चों पर पड़ी तो वह भी चिल्लाने लगी। चीख-पुकार सुनकर घाट पर दुकान चला रहे गोताखोरों व नाविकों ने तत्काल रिया, सिया और पायल को बचा लिया, लेकिन पीयूष और गहरे पानी में चला गया। गोताखोर नहीं निकाल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed