फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four buses will run on Farrukhabad route from today

Agra News: फर्रुखाबाद मार्ग पर आज से चलेंगी चार बसें

Sun, 27 Oct 2024 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 27 Oct 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Four buses will run on Farrukhabad route from today
मैनपुरी। रोडवेज के बेड़े में बसों की कम संख्या को देखते हुए त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने कवायद की है। सोमवार से फर्रुखाबाद मार्ग पर मैनपुरी डिपो की चार बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। मैनपुरी आगरा मार्ग पर चलने वाली बसों का फर्रुखाबाद तक संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन


विधानसभा उपचुनाव में प्रशासन द्वारा छह बसों को अधिग्रहीत करने के बाद बेड़े में बसों की संख्या 60 रह गई है। दिवाली के त्योहार पर यात्रियों की संख्या आम दिनों की अपेक्षा अधिक रहती है। बसों की संख्या कम होने और यात्रियों की संख्या अधिक रहने के कारण रोडवेज ने पहल की है। फर्रुखाबाद मार्ग पर रोडवेज ने मैनपुरी डिपो की चार बसों का सोमवार से संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


मैनपुरी डिपो की कोई भी बस फर्रुखाबाद के लिए संचालित नहीं होती है। त्योहार पर फर्रुखाबाद मार्ग पर यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। यात्रियों की संख्या के मुकाबले बसों की संख्या बहुत कम होती है। त्योहार पर यात्रियों को फर्रुखाबाद मार्ग पर बसों की समस्या से निजात दिलाने के लिए सोमवार से चार बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




त्योहार पर फर्रुखाबाद मार्ग पर बसों की कमी हो जाती है। यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। इसको देखते हुए सोमवार से फर्रुखाबाद मार्ग पर चार बसों का संचालन कराया जाएगा।

अनुज दुबे, संचालन प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed