{"_id":"678e1f0f5693b064340c384c","slug":"four-bikes-were-stolen-in-48-days-police-case-was-registered-for-only-one-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: पुलिस का ऐसा कारनामा...48 दिन में चार बाइक हुईं चोरी, सिर्फ एक का केस किया दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: पुलिस का ऐसा कारनामा...48 दिन में चार बाइक हुईं चोरी, सिर्फ एक का केस किया दर्ज
Mon, 20 Jan 2025 03:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 20 Jan 2025 03:31 PM IST
सार
मथुरा के मगोर्रा क्षेत्र में पिछले 48 दिनों में चार बाइक चोरी हो गईं, लेकिन पुलिस ने मुकदमा सिर्फ एक मामले में ही दर्ज किया। पुलिस की इस लापरवाही से फरियादी परेशान हैं।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के मगोर्रा पुलिस की सक्रियता पर लोग सवाल उठा रहे हैं। वजह है 48 दिन में 4 बाइकों का चोरी होना। कार्रवाई के नाम पर पुलिस अब तक जांच में जुटी है। तहरीर के बाद भी सिर्फ एक मामले में ही केस दर्ज हुआ है। वहीं लोगों का कहना है कि पुलिस की सुस्ती से चोरी की घटनाएं बढ़ रहीं हैं।
2 दिसंबर को मगोर्रा निवासी दिगंबर दोपहर 12 बजे अपने खेत पर बाइक से गए थे। बाइक को खेत पर खड़ी की और काम में जुट गए। कुछ देर बाद बाइक वहां नहीं मिली। 21 दिसंबर को एक बजे नगला आशा निवासी ऋषिपाल अपने खेत पर खाद डालने के लिए बाइक से गया। बाइक खेत की मेड़ के समीप खड़ी कर दी। जब वह खाद डालकर लौटे तो बाइक नहीं मिली।
14 जनवरी की सुबह करीब 9 बजे गोवर्धन के गांव नगला नाथ निवासी राजकुमार कार्य से सौंख गए थे। बाइक को एक मकान के बाहर खड़ी की। लौटने पर वहां बाइक नहीं मिली। 17 जनवरी को शाम 7 बजे गांव मगोर्रा निवासी जयप्रकाश ने पुलिस स्टेशन के समीप स्थित घर के बाहर बाइक खड़ी की थी। कुछ देर घर से बाहर आए तो बाइक नहीं थी। सिर्फ इसी मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी मोहित तोमर ने बताया कि बाइक चोरी की घटनाओं की तहरीर पीड़ितों द्वारा दी गईं हैं। एक मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले के जांच की जा रही है।