फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former Uttarakhand Governor Babyrani Maurya has been appointed as the National Vice President of BJP

भाजपा का बड़ा दांव: उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, चुनाव में रहेगी अहम भूमिका

Tue, 21 Sep 2021 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Sep 2021 12:17 AM IST
सार

उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य की राजनीति में सक्रिय वापसी हुई है। यूपी चुनाव से पहले भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। आगरा की बेबीरानी मौर्य ने कुछ दिन पहले ही राज्यपाल पद से इस्तीफा दिया था। 

विज्ञापन
Former Uttarakhand Governor Babyrani Maurya has been appointed as the National Vice President of BJP
उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपकर बड़ा दांव खेला है। अब सक्रिय राजनीति में लौटने पर उन्हें प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पार्टी के दलित नेता के तौर पर अहम भूमिका दी जा सकती है।  
विज्ञापन


आगरा की रहने वाली बेबीरानी मौर्य ने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत 1995 में आगरा की पहली महिला महापौर बनकर की थी। महापौर का कार्यकाल खत्म होने के बाद वह पार्टी के अनुसूचित मोर्चा की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रहीं। विभिन्न पदों पर काम किया। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- बेबी रानी मौर्य: इस्तीफे से बढ़ाई राजनीतिक हलचल, ऐसे तय किया था मेयर से राज्यपाल तक का सफर
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल पहले बनीं थीं उत्तराखंड की राज्यपाल
तीन साल पहले उन्हें उत्तराखंड का राज्यपाल बनाकर भेजा गया था। आठ सितंबर को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि बेबीरानी मौर्य को पार्टी बड़ी जिम्मेदारी सौंपेगी। अब पार्टी उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर इस पर मुहर लगा दी। 

इस तरह बेबीरानी मौर्य एक बार फिर से सक्रिय राजनीति में रहकर संगठन का कामकाज संभालेंगी। वह राज्यपाल रहने के दौरान भी आगरा में विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यक्रमों में लगातार सक्रिय रही थीं। यह माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी प्रदेश में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। वह पार्टी के दलित नेता की छवि को भुनाएंगी। 

नेतृत्व ने दी जिम्मेदारी, खरा उतरने का प्रयास करुंगी: मौर्य
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर बेबीरानी मौर्य ने कहा कि नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी। पार्टी नेतृत्व का जो निर्देश होगा, उसके तहत काम किया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की दोबारा सरकार बनाने के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता में है। 

समर्थकों ने जताई खुशी, किया स्वागत
बेबीरानी मौर्य को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके माल रोड स्थित आवास पर बधाई देने वाले भी पहुंचे। योगेंद्र धाकरे, स्वदेश प्रकाश गुप्ता, रौनक गुप्ता, श्रीकृष्ण माहौर, किशोर जैन, अमित राठौर, पीतांबर लोधी, योगेश गुप्ता, संदीप सिंह, विवेक गोयल ने स्वागत किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed