{"_id":"66247aad30efb58b6f08cb6d","slug":"former-minister-grandson-could-not-be-arrested-car-ran-over-girl-and-her-father-after-refused-to-marry-2024-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पूर्व मंत्री का नाती नहीं हो सका गिरफ्तार, पुलिस की करीबियों पर नजर...युवती और उसके पिता पर चढ़ा दी थी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पूर्व मंत्री का नाती नहीं हो सका गिरफ्तार, पुलिस की करीबियों पर नजर...युवती और उसके पिता पर चढ़ा दी थी कार
Sun, 21 Apr 2024 10:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 21 Apr 2024 10:10 AM IST
सार
पूर्व मंत्री के नाती ने शादी से मना करने पर युवती और उसके पिता पर गाड़ी चढ़ा कर जान से मारने का प्रयास किया था। इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री का नाती दिव्यांश चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में युवती और उसके पिता पर सरेआम गाड़ी से कुचलकर हत्या करने की कोशिश का आरोपी पूर्व मंत्री उदयभान सिंह का नाती दिव्यांश चौधरी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। एसओजी की टीमें उसकी तलाश में लगी हुई हैं। वहीं उसके करीबियों पर भी नजर रखी जा रही है। उधर, पीड़ित युवती अवसाद में आ गई है। वह अपने जॉब पर नहीं जा पा रही है।
विज्ञापन
ऋषि मार्ग (शाहगंज) पर 15 अप्रैल की रात निवासी जूता कारोबारी विवेक महाजन और उनकी बेटी की हत्या की कोशिश की गई थी। विवेक अपनी बेटी को स्टेशन से घर लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि दिव्यांश चौधरी ने पिता-पुत्री को कार से कुचलने का प्रयास किया था। घटना के बाद काफी हंगामा होने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। तभी से आरोपी फरार चल रहा है।
ये भी पढ़ें - UP: सपा के स्टार प्रचारकों की एक और लिस्ट जारी... मैनपुरी के इस नेता के नाम ने सबको चौंकाया
ये भी पढ़ें - UP: सपा के स्टार प्रचारकों की एक और लिस्ट जारी... मैनपुरी के इस नेता के नाम ने सबको चौंकाया
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी को लगाया गया है। पुलिस युवती के बयान लेने पहुंची थी, लेकिन युवती की तबीयत ठीक नहीं थी। अब युवती के बयान दर्ज करने के बाद ही आरोपी पर इनाम घोषित करने की प्रक्रिया की जाएगी। डीसीपी ने बताया कि युवती के साथ पूर्व में हुई घटनाओं के साक्ष्य भी जुटाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें - UP: कुछ दिन मायके क्या रही शौहर बना शैतान...फिर अपनाने के लिए रखी भाई संग हलाला करने की शर्त
ये भी पढ़ें - UP: कुछ दिन मायके क्या रही शौहर बना शैतान...फिर अपनाने के लिए रखी भाई संग हलाला करने की शर्त
घटना से पीड़िता अवसाद में
युवती के पिता ने बताया कि बेटी लखनऊ में नौकरी करती है। आरोपी मामूली आदमी नहीं है। पुलिस से उसे डर नहीं लगता है। पुलिसकर्मी तो उसकी सुरक्षा में लगे रहते थे। वह बेटी को तभी लखनऊ भेजेंगे जब पुलिस बेटी की सुरक्षा की गारंटी लेगी। बेटी घटना के बाद से अवसाद में है। उसे लग रहा है कि उसकी वजह से पूरा परिवार परेशान हो रहा है।