फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sp Star Campaigners: Akhilesh And Former MP Tej Pratap Yadav Alok Shakya Will Charge Of Election Campaign

UP: सपा के स्टार प्रचारकों की एक और लिस्ट जारी... मैनपुरी के इस नेता के नाम ने सबको चौंकाया

Sun, 21 Apr 2024 07:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 Apr 2024 07:09 AM IST
सार

सपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 40 नेताओं को शामिल किया गया है, जिसमें  मैनपुरी के जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य को समाजवादी पार्टी ने स्टार प्रचारक बनाया है। 
 

विज्ञापन
Sp Star Campaigners: Akhilesh And Former MP Tej Pratap Yadav Alok Shakya Will Charge Of Election Campaign
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, आलोक शाक्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।  मैनपुरी के जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य को समाजवादी पार्टी ने स्टार प्रचारक बनाया है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की सीटों के लिए मैनपुरी के पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने तीसरे चरण में सात मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। स्टार प्रचारकों की सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 40 नेताओं को शामिल किया है। जिले के दो नेताओं को भी स्थान मिला है।

ये भी पढ़ें -   Elections: मथुरा में गरजे गृहमंत्री अमित शाह, बोले- मैं जन्म और धर्म से वैष्णव; पॉइंट्स में पढ़िए प्रमुख बातें
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य पूर्व मंत्री के अलावा जिले के रहने वाले पार्टी के प्रदेश सचिव खुमान सिंह वर्मा को स्टार प्रचारक बनाकर सूची में शामिल किया गया है। मैनपुरी के पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। तीसरे चरण में सात मई को मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए सपा ने सांसद डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है।

ये भी पढ़ें -    लोकसभा चुनाव 2024: हेमा मालिनी के चुनाव प्रचार में उतरेंगी दोनों बेटियां, बांकेबिहारी के किए दर्शन
 
विज्ञापन

अलोक शाक्य को क्यों दी गई जिम्मेदारी?
दरअसल मैनपुरी के साथ ही एटा, फर्रुखाबाद, इटावा, बदायूं, कन्नौज, फिरोजाबाद समेत आसपास के बड़े क्षेत्र में शाक्य मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है। ये वोट अब भाजपा के पाले में है। इसी को देखते हुए सपा ने आलोक शाक्य को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। वहीं मैनपुरी सीट पर डिंपल यादव प्रत्याशी हैं तो यहां भी शाक्य मतदाताओं को साधना जरूरी था।

ये भी पढ़ें -    लोकसभा चुनाव 2024: इस लोकसभा से मोदी लहर में भी जीती सपा, ब्रज में मतदाताओं के रुझान ने दिग्गजों को भी हराया
 

साफ-सुथरी छवि के नेताओं में है गिनती
आलोक शाक्य मैनपुरी से सपा के जिलाध्यक्ष और तीन बार के पूर्व विधायक हैं। आलोक शाक्य साफ-सुथरी छवि के नेताओं में गिने जाते हैं। 2002 से 2012 तक तीन बार लगातार सपा के टिकट पर भोगांव से जीतकर वह विधायक बने। आखिरी कार्यकाल में वह राज्य मंत्री भी रहे। वहीं 2017 और 2022 के चुनाव में उन्हें भाजपा के रामनरेश अग्निहोत्री से हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed